25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले

देश में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। 30 जनवरी को देश में संक्रमण का पहला केस मिला था। इसके बाद 75 दिनों में यानी 13 अप्रेल को संक्रमितों की संख्या 10 हजार पहुंच गई थी। वहीं, महज 8 दिनों में यह संख्या दोगुनी होकर 20 हजार को भी पार कर गई। इसी तरह, कुल मौतों में से 93 फीसदी मौत पिछले 22 दिनों में हुई हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dhairya Kumar Mishra

•

Updated: 23 Apr 2020, 12:12 AM IST

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले

देश में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। 30 जनवरी को देश में संक्रमण का पहला केस मिला था। इसके बाद 75 दिनों में यानी 13 अप्रेल को संक्रमितों की संख्या 10 हजार पहुंच गई थी। वहीं, महज 8 दिनों में यह संख्या दोगुनी होकर 20 हजार को भी पार कर गई। इसी तरह, कुल मौतों में से 93 फीसदी मौत पिछले 22 दिनों में हुई हैं।
इधर, राष्ट्रपति भवन व लोकसभा के बाद अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। इसके बाद मुख्यालय को पूरी तरह सील कर दिया गया। देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 21500 के पार हो चुकी है। इसी तरह, 681 लोग जान गंवा चुके हैं। सरकार ने 20471 संक्रमितों और 652 मौत की पुष्टि की है।
कोविड-19 मरीजों की पहचान जारी करने की अर्जी नामंजूर
कोविड-19 के मरीजों की पहचान उजागर करने की अर्जी को मद्रास उच्च न्यायालय ने बुधवार को निरस्त कर दिया। जनहित याचिका में सरकार को निर्देश देने की मांग की गई थी कि इन मरीजों पर तीन महीने तक निगरानी की जाए कि वे किसी भी तरह के सामाजिक आयोजन में भाग न लें। चेन्नई निवासी के. नारायणन की याचिका पर जस्टिस एम. सत्यनारायणन व एम. निर्मल कुमार की न्यायिक पीठ ने सुनवाई से इनकार कर दिया।
अलीगढ़ और लखनऊ में पुलिस पर हमला
लखनऊ. अलीगढ़ में पुलिस और दुकानदारों के बीच बुधवार को झड़प हो गई। दुकानें बंद कराते समय कुछ सब्जीवाले झगड़ रहे थे। पुलिस ने रोका तो उन्होंने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान एक जवान जख्मी हो गया। वहीं लखनऊ के कैंट क्षेत्र में लॉकडाउन तोडऩे वाले युवाओं को हटाने पहुंची पुलिस पर हमला बोल दिया। इससे एक सिपाही को चोट आई।