जयपुर। प्रदेश में कोविड-19 ( Covid 19 ) की जांच अब टीबी ( TB ) की जांच करने वाली सीबीनाट मशीन से भी होगी। जिसकी रिपोर्ट लगभग 1 घंटे में ही मिल जाएगी। विभिन्न जिलों में से मंगवाकर 8 सीबीनाट मशीनें 4 मेडिकल कॉलेजों एसएमएस जयपुर, एसएन जोधपुर, पीबीएम अस्पताल बीकानेर एवं न्यू मेडिकल कॉलेज कोटा में लगवाई जा रही है।