4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mining Revenue: राजस्थान में माइंस विभाग का दमदार प्रदर्शन, फरवरी तक 8888 करोड़ से अधिक राजस्व संग्रह

Mining Department: फरवरी में 1060 करोड़ की ऐतिहासिक वसूली, मार्च में 1500 करोड़ का लक्ष्य तय, अवकाश में भी खुलेंगे कार्यालय, बकाया वसूली और ऑक्शन पर विशेष फोकस।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 04, 2026

Rajasthan Mines: जयपुर. राजस्थान खान एवं भूविज्ञान विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फरवरी माह तक 12 प्रतिशत की विकास दर के साथ 8888 करोड़ 80 लाख रुपए से अधिक का राजस्व संग्रह कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विभाग ने मार्च माह के लिए 1500 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय करते हुए फील्ड स्तर पर विशेष रणनीति लागू की है।

जयपुर स्थित खनिज भवन में प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने संयुक्त सचिव अरविन्द सारस्वत, निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राजस्व संग्रहण की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विभाग ने गत वर्ष की तुलना में 952 करोड़ रुपए अधिक राजस्व अर्जित किया है।

फरवरी माह में ही 1060 करोड़ रुपए का संग्रह विभाग के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक है, जबकि लक्ष्य 1000 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया था। इस उपलब्धि पर अधिकारियों और फील्ड टीमों की सराहना की गई।

प्रमुख सचिव ने बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, अप्रेल से खनिज ब्लॉकों व प्लॉटों की नीलामी की तैयारी, लंबित बकाया वसूली तथा संभावित राजस्व स्रोतों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मार्च माह में सभी कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे ताकि लक्ष्य समय पर हासिल किया जा सके।

अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, भीलवाड़ा और राजसमंद जिलों ने फरवरी के निर्धारित लक्ष्य से अधिक वसूली कर विभागीय प्रदर्शन को मजबूती दी है। अधिकारियों का विश्वास है कि मार्च का लक्ष्य भी पार कर लिया जाएगा।

विभाग अब संपर्क पोर्टल के मामलों के त्वरित निस्तारण, विधानसभा प्रश्नों के समय पर जवाब और खनिज ब्लॉकों की तैयारी में तेजी लाकर राजस्व वृद्धि को निरंतर बनाए रखने की दिशा में काम कर रहा है।

📊 राजस्व संग्रहण एवं विभागीय कार्रवाई का सारांश

क्रमांकबिंदुविवरण
1फरवरी तक कुल राजस्व संग्रह8888.80 करोड़ रुपये
2विकास दर12 प्रतिशत वृद्धि दर्ज
3फरवरी माह की वसूली1060 करोड़ रुपये (रिकॉर्ड संग्रह)
4मार्च माह का लक्ष्य1500 करोड़ रुपये से अधिक
5कार्यालय व्यवस्थाअवकाश के दिन भी कार्यालय खुले रहेंगे
6बकाया वसूलीलंबित राशि की वसूली के लिए विशेष अभियान
7नीलामी योजनाअप्रेल से खनिज ब्लॉक व प्लॉट ऑक्शन
8जिलों का प्रदर्शनकई जिलों ने लक्ष्य से अधिक संग्रह किया
9बजट क्रियान्वयनघोषणाओं का समयबद्ध पालन सुनिश्चित
10शिकायत निस्तारणसंपर्क पोर्टल प्रकरणों का त्वरित समाधान