4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में Corona virus को लेकर आई बड़ी खबर, तीसरा मरीज मिला पॉजिटिव

Corona virus : राजधानी जयपुर में ( sms ) तीसरा मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मंगलवार सुबह इटली महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जयपुर के ही आदर्श नगर में रहने वाले 85 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
2 min read
Google source verification
Corona virus Jaipur Corona Virus SMS health Department Italy Dubai

Corona virus : राजधानी जयपुर में ( sms ) तीसरा मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मंगलवार सुबह इटली महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जयपुर के ही आदर्श नगर में रहने वाले 85 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बता दे राजधानी में अब तक तीन लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है । यह मरीज 28 फरवरी को दुबई से लौटे थे और उसके बाद से ही तबियत सही नहीं थी। इसके बाद परिजन मरीज को बुधवार को परिजन उन्हें जेएलएन मार्ग स्थित दो निजी अस्पतालों में लेकर गए।लेकिन, अस्पताल प्रबंधन ने कोरोना के लक्षण देखते हुए एडमिट नहीं किया और एसएमएस भेज दिया।
इसके बाद बुधवार को मरीज की कोरोना की जांच की गई जुसमे वह पॉजिटिव आया। हालांकि मरीज का एक सैम्पल पूणे स्थित लैब में भेजा गया है और उसके बाद आई रिपोर्ट पर अंतिम मुहर लगेगी। फिलहाल मरीज को आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहीं मरीज की पत्नी और पुत्र को भी आइसोलेशन वार्ड में ही रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग स्पाइट जेट की फ्लाइट में मरीज के साथ बैठकर आए यात्रियों की लाइन लिस्टिंग तैयार कर सभी लोगों की स्कीनिंग कर रहा है ।

इधर एसएमएस अस्पताल में भर्ती इटली दंपत्ति की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। सोमवार को एक बार फिर उनकी जांच की गई। इस जांच में इटली निवासी महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि डॉक्टर्स एक बार फिर आज मरीज की जांच करेंगे अगर मरीज की दूसरी जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आती है तो फिर उसे कन्फर्म कोरोना नेगेटिव माना जाएगा।
बता दें कि 2 फरवरी से सवाई मानसिंह अस्पताल में शुरू हुई कोरोना वायरस की जांच के बाद अस्पताल में अब तक 320 लोगों की जांच की जा चुकी है। जिसमें 2 रोगी इटली निवासी और एक जयपुर निवासी पॉजिटिव पाए गए। वहीं 314 लोग नेगेटिव आए। जबकि 3 लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग