
Corona : परकोटे में स्क्रीनिंग करने के लिए और लगाई 100 टीमें
सुरेंद्र बगवाड़ा, जयपुर
कोरोना संक्रमण ( Corona virus ) को रोकने के लिए जिला प्रशासन ( district collectorate jaipur ) की ओर से 150 टीमें परकोटा क्षेत्र में घर—घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही है। अब इनके साथ अतिरिक्त 100 मेडिकल टीमें और फील्ड में उतरेगी। इसके लिए जिला कलेक्टर डाॅ.जोगाराम ( District Collector Dr. Jogaram ) ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए है। साथ ही चारदीवारी में प्राथमिक सर्वे 7 अप्रेल तक पूरा करने के निर्देश है। अब ये 250 टीमें सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक फील्ड में रहेगी। शनिवार को जिला कलेक्टर ने चारदीवारी के कफर्यू क्षेत्र में व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की।
उन्होंने मेडिकल स्क्रीनिंग की धीमी गति पर नाराजगी जताई। सीएमएचओ ( CMHO ) प्रथम एवं द्वितीय के अधिकारियेां को निर्देश दिए है सर्वे टीम भोजन भी फील्ड में करें। ज्यादा समय दें। पुलिसकर्मियों के साथ समन्वय रखकर शहरवासियों को विश्वास में लेकर कार्य करें। स्क्रीनिंग का कार्य गुणवत्ता से किया जाए। चिकित्सा विभाग के डिप्टी सीएमएचओ को रामगंज क्षेत्र में मुख्यालय बनाने के लिए भी निर्देश दिए।
साथ ही राशन सामग्री, दूध सप्लाई भी सुचारू रहें। कोई भूखा नहीं सोये। इस दौरान सवाई मानसिंह चिकित्सालय के अधीक्षक डी.एस मीना, आरयूएचएस के डाॅ.कक्कड़ ने कोरोना संक्रमितों के ईलाज से संबंधित जानकारी दी। कुछ उपकरणों की मांग भी रखी। इसके लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया।
Published on:
04 Apr 2020 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
