13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus : मशहूर मैंगो मैन ने विकसित किया डॉक्टर मैंगो

Coronavirus : पूरा देश कोरोना योद्धाओं को सलामी दे रहा है। मैंगो मैन के रूप में प्रसिद्ध आम उत्पादक हाजी कलीमुल्लाह ने आम की विशेष किस्म डॉक्टर मैंगो विकसित कर कोरोना वारियर्स को सैल्यूट किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Coronavirus  : मशहूर मैंगो मैन ने विकसित किया डॉक्टर मैंगो

Coronavirus : मशहूर मैंगो मैन ने विकसित किया डॉक्टर मैंगो

मशहूर मैंगो मैन ने विकसित किया डॉक्टर मैंगो
कोरोना वारियर्स के सम्मान में आम की नई किस्म का नामकरण

जयपुर। पूरा देश कोरोना योद्धाओं को सलामी दे रहा है। मैंगो मैन के रूप में प्रसिद्ध आम उत्पादक हाजी कलीमुल्लाह ने आम की विशेष किस्म डॉक्टर मैंगो विकसित कर कोरोना वारियर्स को सैल्यूट किया है।
आम के उत्पादक हाजी कलीमुल्लाह मैंगो मैन के नाम से प्रसिद्ध हैं। उन्होंने आम की एक नई किस्म विकसित की है। इस नई किस्म को उन्होंने डॉक्टर मैंगो नाम दिया है। डॉक्टर मैंगो आम दशहरी आम के किस्म की तरह है। स्वाद में यह बहुत मीठा है।
पद्मश्री से सम्मानित
हाजी कलीमुल्लाह एक भारतीय बागवान और फल ब्रीडर हैं, जो लखनऊ के पास मलीहाबाद में आम और अन्य फलों के प्रजनन के लिए काफी मशहूर हैं। वे एक ही पेड़ पर 300 से अधिक विभिन्न प्रकार के आमों को ग्राफ्टिंग तकनीकों का उपयोग करके उगाते हैं। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कालीमुल्लाह मलीहाबाद के आम बागों के मालिक हैं। वे आम की कई किस्मों के लिए लोकप्रिय हैं।
मोदी मैंगो भी प्रसिद्ध
हाजी कलीमुल्लाह ने कई किस्म के आमों को मशहूर हस्तियों के नाम पर रखने का काम किया है। उनकी आम की किस्मों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बॉलीवुड अभिनेता ऐश्वर्य राय, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और कई अन्य लोग शामिल हैं।
अलग-अलग स्वाद
हाजी कलीमुल्लाह की ओर से विकसित आम की एक किस्म अनारकली में दो अलग-अलग खाल और गूदे की दो अलग-अलग परतें होने की जानकारी है। बताया जाता है कि प्रत्येक का स्वाद अलग है। खराब मौसम और बेवक्त बारिश के कारण इस मौसम में आम की फसल गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। लॉकडाउन के कारण आम का निर्यात भी प्रभावित हुआ है।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग