1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश की पहली मुस्लिम महिला कुश्ती कोच फातिमा बानो

घर से लेकर समाज तक के विरोध को नजरअंदाज कर फातिमा ने कुश्ती में बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं और देश की पहली महिला कुश्ती कोच बनीं।

less than 1 minute read
Google source verification
देश की पहली मुस्लिम महिला कुश्ती कोच फातिमा बानो

देश की पहली मुस्लिम महिला कुश्ती कोच फातिमा बानो

इंदौर। घर से लेकर समाज तक के विरोध को नजरअंदाज कर फातिमा ने कुश्ती में बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं और देश की पहली महिला कुश्ती कोच बनीं। आज फातिमा भोपाल में सर्वश्रेष्ठ कुश्ती कोच का दायित्व निभा रही हैं जिससे देश और मध्य प्रदेश में कुश्ती खेल की उपलब्धियां बढ़ी हैं। उन्होंने मजहब के सांचों को तोड़ कर देश की पहली मुस्लिम महिला कुश्ती कोच बनने का गौरव हासिल किया और खुद के खर्च से कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला कुश्ती खिलाडिय़ों की जमात तैयार की। वह गीता-बबीता फोगाट और साक्षी मलिक जैसी नामी पहलवानों को भी राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में ट्रेङ्क्षनग दे चुकी हैं। फातिमा शुरुआत में जूडो की खिलाड़ी रहीं थीं।
45 साल की फातिमा ने कुश्ती की शुरुआत 1997 में भोपाल से की थी। उनके पिता सैयद नसरूल्ला बीएचएल में थे और मां निशा बानो गृहिणी थीं। फातिमा 2001 में मध्य प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार विक्रम अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं और यह मुकाम हासिल करने वाली वह मध्य प्रदेश की पहली कुश्ती खिलाड़ी हैं। वह 2004 से 2016 तक मध्य प्रदेश खेल विभाग में कोच के रूप मे सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने 2002 से कोच के रूप में दूसरी पारी शुरू की और गांव-देहात से ऐसी महिला प्रतिभाएं खोजीं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक मेडल जीतने मे कामयाब रही।

Story Loader