भोजनावकाश के बाद जब अरशद अली को अभियोजन के साक्ष्य के लिए तलब किया, उस समय उन्होंने अपने बर्ताव पर खेद प्रकट किया। उनके घबराए हुए होने व स्वास्थ्य सही नहीं होने के कारण न्यायालय ने उन्हें कुर्सी पर बैठने को कहा। अली ने स्वास्थ्य के आधार पर साक्ष्य के लिए समय मांगा, लेकिन कोर्ट ने समय देने से इंकार कर दिया।