
कटारिया का फिर विधायकों को पत्र, एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दें
जयपुर।
मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक महीने का वेतन देने में भाजपा विधायक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसके चलते नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को एक बार फिर विधायकों को पत्र लिखना पड़ा है। पूर्व में 28 अप्रेल को भी कटारिया ने विधायकों को पत्र लिखा था। इसके बाद कुछ विधायकों ने एक महीने का वेतन देने की अनुशंसा की है, लेकिन अब भी कई विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने पत्र मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है।
कटारिया ने भाजपा से जुड़े सभी विधायकों को पत्र लिखकर उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए याद दिलाया कि पूर्व में कोविड-19 की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक1 महीने का वेतन जमा कराने का जो निर्णय लिया गया था उस पर किस-किस ने अमल किया। साथ ही कटारिया ने यह भी आग्रह किया कि सभी विधायक जल्द से जल्द एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने के लिए विधानसभा सचिवालय या संबंधित बैंक में अपनी स्वीकृति पत्र भी दें और इस संबंध में उन्हें भी अवगत कराएं। कटारिया ने इस महामारी के समय सभी विधायकों से आग्रह किया कि वे ज्यादा से ज्यादा विधायक कोष का इस्तेमाल कोरोना महामारी की रोकथाम और जनता की सहायता के लिए करें। साथ ही जन सेवा के दौरान अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
Published on:
11 May 2021 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
