5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur COVID 19 : अब भीड़भाड़ वाली जगहों पर फोकस, बिना मास्क तो कार्रवाई तय

कोरोना के बढ़ती रफ्तार को देखते हुए हेरिटेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) और जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। अब भीड़भाड़ वाली जगहों पर नगर निगम का विशेष फोकस है। खासकर सब्जी मंड़ी, किराना दुकानें, डेयरी बूथ आदि जगहों पर बिना मास्क मिले या कोरोना गाइडलाइन (Corona Guideline) की पालना करते नहीं पाए गए तो कार्रवाई तय समझिए।
less than 1 minute read
Google source verification

भीड़भाड़ वाली जगहों पर फोकस, बिना मास्क तो कार्रवाई तय
— नगर निगम कार्मिक रखेंगे नजर, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
— सब्जी मंडी, किराना दुकानोंं, डेयरी आदि जगहों पर विशेष फोकस
— कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं करने वालों पर सख्ती

जयपुर। कोरोना के बढ़ती रफ्तार को देखते हुए हेरिटेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) और जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। अब भीड़भाड़ वाली जगहों पर नगर निगम का विशेष फोकस है। खासकर सब्जी मंड़ी, किराना दुकानें, डेयरी बूथ आदि जगहों पर बिना मास्क मिले या कोरोना गाइडलाइन (Corona Guideline) की पालना करते नहीं पाए गए तो कार्रवाई तय समझिए। इसके लिए निगम प्रशासन ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए है।

हेरिटेज निगम प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिए उपायुक्तों सहित मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी कर रखे है, अब उन्हें टारगेट तय किया गया है। वहीं जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने जोन उपायुक्तों को फील्ड में रहने के निर्देश जारी किए है। जोन उपायुक्त फील्ड में रहकर कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाएंगे। इसके लिए रोको टोको अभियान शुरू कर दिया गया है। घर से बाहर निकलने वालों को अब टोका जाएगा। शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां नियमित जोन उपायुक्त दौरा करेंगे। कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। वहीं शहर में कन्टेटमेन्ट जोन के साथ कोरोना संक्रमित पाए जाने पर वहां तत्काल सैनिटाइज करवाया जाएगा। वहीं कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों को सील किया जाएगा।