4 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम शहर में बांटेगा 2.50 लाख मास्क

कोरोना के विरुद्ध जनआंदोलन अभियान के तहत नगर निगम लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करने के साथ (Mask distribution) मास्क भी बांटेगा। नगर निगम शहर के सभी वार्डों में करीब 2 लाख 50 हजार मास्क बांटेगा। इसके लिए नगर निगम आयुक्त ने सभी जोन उपायुक्तों को मास्क खरीदने के निर्देश जारी कर दिए है। हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र में मास्क वितरण किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
नगर निगम शहर में बांटेगा 2.50 लाख मास्क

नगर निगम शहर में बांटेगा 2.50 लाख मास्क

नगर निगम शहर में बांटेगा 2.50 लाख मास्क
— नगर निगम आयुक्त ने जारी किए निर्देश
— सभी जोन उपायुक्तों को मास्क खरीदने के दिए निर्देश

जयपुर। कोरोना के विरुद्ध जनआंदोलन अभियान के तहत नगर निगम लोगों को मास्क (Mask distribute) पहनने के लिए जागरूक करने के साथ मास्क भी बांटेगा। नगर निगम शहर के सभी वार्डों में करीब 2 लाख 50 हजार मास्क बांटेगा। इसके लिए नगर निगम आयुक्त ने सभी जोन उपायुक्तों को मास्क खरीदने के निर्देश जारी कर दिए है। हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र में मास्क वितरण किया जाएगा।
नगर निगम शहर में लोगों को मास्क पहनने के लिए घर—घर जागरूक कर रहा है। इसके लिए घरों के बाहर स्टिकर भी चिपकाएं जा रहे है। इसके लिए डोर—टू—डोर कचरा संग्रहण कर रहे हूपर पर एक—एक कर्मचारी लगाना शुरू कर दिया है, जो घरों के बाहर स्टिकर चिपकाने का काम कर रहे है। वहीं सरकारी कार्यालयों में 'नो मास्क—नो एंट्री' के स्टिकर चिपकाए जा रहे है। इसके साथ ही अब नगर निगम शहर में 2 लाख 50 हजार मास्क भी बांटेगा। इसके लिए जयपुर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त दिनेश यादव ने सभी जोन उपायुक्तों को मास्क खरीदने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके लिए सभी जोन उपायुक्तों को एक—एक लाख रुपए के मास्क खरीदने के टेंडर करने की अधिकार दिए है।