1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आश्रय स्थलों में रहने वालों को इंदिरा रसोई से निशुल्क भोजन

प्रदेशभर के शहरों में दीनदयाल उपाध्याय आजीविका मिशन के तहत बने पक्के आश्रय स्थलों में रहने वाले बेघर लोगों को लॉक डाउन की अवधि में मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इंदिरा रसोई योजना के माध्यम से यह भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार के आदेश के बाद ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम में इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

May 19, 2021

आश्रय स्थलों में रहने वालों को इंदिरा रसोई से निशुल्क भोजन

आश्रय स्थलों में रहने वालों को इंदिरा रसोई से निशुल्क भोजन

जयपुर।

प्रदेशभर के शहरों में दीनदयाल उपाध्याय आजीविका मिशन के तहत बने पक्के आश्रय स्थलों में रहने वाले बेघर लोगों को लॉक डाउन की अवधि में मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इंदिरा रसोई योजना के माध्यम से यह भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार के आदेश के बाद ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम में इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।

योजना से दोनों नगर निगम जरूरतमंद लोगों, रैन बसेरा में निवासरत बेघर व्यक्तियों और कोविड मरीजों के लिए दोनों निगमों द्वारा तैयार भोजन के पैकेट भिजवाये जा रहे है। सुबह 5 बजे से भोजन पैकेट तैयार करवाए जा रहे हैं, ताकि दोपहर में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सके। इसी प्रकार दोपहर बाद भोजन पैकेट तैयार कर नियत स्थान पर पहुंचाने का कार्य शाम 7 बजे तक किया जा रहा है।

87 शहरों में 179 पक्के आश्रय स्थल

प्रदेश के जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर सहित 87 शहरों में कुल 179 पक्के आश्रय स्थल बने हुए हैं इनमें 8298 बेघर लोग निवास करते हैं। लॉक डाउन में इन लोगों की आजीविका को लेकर भारी संकट है। इसके चलते अब इन लोगों को रोजाना 24 मई तक संबंधित निकाय मुफ्त खाना उपलब्ध कराएंगे। प्रति व्यक्ति रोजाना केे दोनों समय के भोजन पर खर्च होने वाली ₹40 की राशि को आजीविका मिशन के आश्रय स्थल संचालन के मद में से निकाय वहन करेंगे। बाद में राज्य सरकार की ओर से निकायों को इसका पुनर्भरण किया जाएगा।

जन जागरुकता के लिए रोको टोको अभियान

दोनों निगम ने रोको टोको अभियान भी चला रखा है। अभियान के तहत कोरोना जन आंदोलन के तहत आमजन को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया जा रहा है। इसके अलावा आॅटो पर लाउडस्पीकर के माध्यम से संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।

Story Loader