2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona Booster Dose: 75 दिन ही हैं ऑफर, चूकना मत, जानें किसे लगेगी, कहां लगेगी

बूस्टर डोज अभियान शुक्रवार से शुरू, राजस्थान के पास 82 लाख डोज उपलब्ध, अब फिर से लगेंगे कैंप

less than 1 minute read
Google source verification
Corona Booster Dose

Corona Booster Dose

विकास जैन / जयपुर। केन्द्र सरकार की घोषणा के बाद राजस्थान में भी शुक्रवार से बूस्टर डोज अभियान का आगाज होगा। इसके लिए पहली और दूसरी डोज की तरह ही अब फिर से पूरे प्रदेश में टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे। राज्य के पास इस समय 82 लाख डोज का स्टॉक अभी उपलब्ध है।


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. रघुराज सिंह ने बताया कि इच्छुक संस्थाओं को कैंप लगाने की अनुमति दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में भी टीकाकरण शिविर लगाने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को 75 दिन तक नि:शुल्क बूस्टर डोज लगाने की घोषणा की है।

राज्य में विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों से अधिशेष चिकित्सा कार्मिक पिछले कुछ महीनों के दौरान हटाए जा चुके हैं। ऐसे में टीकाकरण के लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था करना इस बार बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।


निजी केंद्रों पर ₹225 शुल्क जारी
निजी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर डोज के लिए पैसे देने पड़ेगे। प्राइवेट केंद्रों पर कोविशील्ड और कोवैक्सीन की बूस्टर डोज की कीमत 225 रुपए है। सर्विस चार्ज अलग से लिया जाता है।


पहली दो डोज का असर छह माह तक
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद अन्य अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थानों के अध्ययनों के मुताबिक पहली दो डोज के करीब छह महीने बाद व्यक्ति के शरीर में एंटीबॉडी का स्तर कम हो जाता है। ऐसे में बूस्टर या एहतियाती खुराक देने से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। इसलिए यह लगवाना आवश्यक है।

Story Loader