2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘किसी भी महकमे में 50 % कमीशन से नीचे नहीं होता काम’ : जोशी

कर्नाटक में कांग्रेस ने वहां की भाजपा सरकार पर चुनावों में चालीस प्रतिशत कमीशन का आरोप लगाया था।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Nupur Sharma

May 16, 2023

photo_2023-05-16_11-17-19.jpg

जयपुर. कर्नाटक में कांग्रेस ने वहां की भाजपा सरकार पर चुनावों में चालीस प्रतिशत कमीशन का आरोप लगाया था। अब यहां कांग्रेस की सरकार है और भाजपा ने आरोप लगाया है कि यहां पचास प्रतिशत कमीशन मिलने पर ही काम होता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का हाथी बन चुका है।


यह भी पढ़ें : कर्नाटक का राजस्थान पर नहीं होगा असर, गहलोत सरकार की विदाई को कोई ताकत नहीं रोक सकती, जानिए किसने किया ऐसा दावा

जोशी ने कहा कि गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार, कुशासन में राजस्थान में जंगलराज कायम हो चुका है। जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अटूट विश्वास है। पीएम मोदी ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई। राजस्थान में भ्रष्टाचार के चलते अवैध माइनिंग को बढ़ावा मिल रहा है। कांग्रेस सरकार में तो बच्चों के पोषण के अनाज को भी गायब कर देते हैं। जोशी ने कहा कि गहलोत सरकार के राज में 50 प्रतिशत दिए बिना कोई काम नहीं होते। भ्रष्टाचार केवल एक विभाग में नहीं है, सभी विभागों में समान रूप से फैला हुआ है।


यह भी पढ़ें : कांग्रेस में खुशी का माहौल, गहलोत बोले: अब राजस्थान भी जीतेंगे !

सीएम को दे देना चाहिए इस्तीफा
जोशी ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत पर उनके ही मंत्री भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी के आरोप लगा रहे हैं। क्या ऐसी स्थिति में सीएम को पद पर बने रहना चाहिए ? अगर सीएम में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें तुरन्त इस्तीफा दे देना चाहिए।

Story Loader