9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics: कांग्रेस में खुशी का माहौल, गहलोत बोले: अब राजस्थान भी जीतेंगे !

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत से राजस्थान में भी उत्साह का माहौल है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Nupur Sharma

May 14, 2023

photo_2023-05-14_11-57-27.jpg

जयपुर. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत से राजस्थान में भी उत्साह का माहौल है। राजस्थान में उन्हें सरकार रिपीट होने की उम्मीद है। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था, आज उसी का नतीजा चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया।


यह भी पढ़ें : मोदी अच्छे या गहलोत तो विमला बोलीं-दोनों

सीएम गहलोत ने भाजपा का नाम लिए बगैर विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने साम्प्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। पार्टी नेताओं ने चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आते ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पदाधिकारी जसवंत गुर्जर, रामसिंह कस्वां, ललित तूनवाल, आर.आर. तिवाड़ी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। वहीं पीसीसी सदस्य अवध शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं ने जलदाय मंत्री महेश जोशी से मिलकर मुंह मीठा कराया।


यह भी पढ़ें : भावुक पल...स्मृति ईरानी रेल मंत्री की मां का हाथ पकड़ मंच पर लाईं

राजस्थान सहित अन्य राज्य भी जीतेंगे:
गहलोत ने कांग्रेस के पक्ष में आए कर्नाटक चुनाव परिणाम को लेकर आगामी चुनाव में भी जारी रहने का दावा किया। उन्होंने कहा कि आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी कर्नाटक चुनाव परिणाम की पुनरावृत्ति होगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग