इसके तहत 1.01 लाख रुपए नगद, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। अपने बेटे को मिले सम्मान को पाकर उनके चेहरे खुशी से दमक उठे। इनके अलावा, कानून के क्षेत्र में 102 वर्षीय वयोवृद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता लेखराज मेहता को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। वहीं क्रिकेटर रवि बिश्नोई, कालूनाथ कालबेलिया, श्रवणसिंह राठौड़, डॉ. रमेश रलिया सहित 19 हस्तियों को मारवाड़ रत्न अवार्ड से नवाजा गया।