18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / जोधपुर जिले में दिनदहाड़े फायरिंग, 4 लोग घायल, SUV का पीछा करते हुए हनुमानगढ़ से पहुंचे थे 6 युवक

जोधपुर जिले में दिनदहाड़े फायरिंग, 4 लोग घायल, SUV का पीछा करते हुए हनुमानगढ़ से पहुंचे थे 6 युवक

जोधपुर जिले में चोरी की स्कॉर्पियो की तलाश में हनुमानगढ़ से पहुंचे छह युवकों पर हमला हो गया। जीपीएस लोकेशन के आधार पर गाड़ी तलाश रहे युवकों का दूसरी स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने पीछा किया। आरोप है कि उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर पलटा दिया और फायरिंग भी की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 18 Nov 2026, 4:38 PM IST

jodhpur Firing

Jodhpur Firing: घटना में क्षतिग्रस्त वाहन (फोटो-पत्रिका)

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में बुधवार को दिनदहाड़े फायरिंग और गाड़ियों में टक्कर का मामला सामने आया है। डांगियावास थाना क्षेत्र में खेड़ी सालवा और खेड़ी चारणा गांव के बीच चोरी की स्कॉर्पियो की तलाश में पहुंचे युवकों पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि दूसरी स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने पहले उनका पीछा किया और फिर उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस दौरान फायरिंग भी की गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ जिले के रावतसर से छह युवक अपनी चोरी हुई सफेद स्कॉर्पियो की तलाश में जोधपुर पहुंचे थे। युवकों को जीपीएस के जरिए अपनी गाड़ी की लोकेशन जोधपुर के डांगियावास थाना क्षेत्र के सालवा कलां गांव में मिली थी। इसके बाद वे लोकेशन के आधार पर गाड़ी की तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे।

पहले गाड़ी में मारी टक्कर फिर फायरिंग

बताया जा रहा है कि इसी दौरान दूसरी स्कॉर्पियो में सवार मनीष जाट और सुनील जाट ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पीछा करने के दौरान बदमाशों ने युवकों की स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और पलटती हुई खेत में जा घुसी। इसके बाद फायरिंग किए जाने का भी आरोप है। स्कॉर्पियो के बोनट पर गोली लगने के निशान मिले हैं। घटना के दौरान हवाई फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है।

भेड़ चरा रहा स्थानीय व्यक्ति भी घायल

इस घटना में हनुमानगढ़ निवासी सुरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार और भानु खान घायल हो गए। वहीं, मौके पर मौजूद स्थानीय भेड़ चालक बाबूलाल जाट भी घायल हो गया। इस तरह कुल चार लोगों को चोटें आई हैं। हालांकि, शुरुआती जानकारी में घायलों के चोटिल होने की वजह गाड़ी पलटना बताई जा रही है। फायरिंग और हमले की पूरी स्थिति पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही डांगियावास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राजूराम काला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पीछा करने और हमले के मामले में आरोपी मनीष जाट को पकड़ लिया है, जबकि दूसरे आरोपी सुनील जाट की तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर मामला चोरी की स्कॉर्पियो की तलाश और उसके बाद हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फायरिंग के कारणों और घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।