
आमजन को दी सीपीआर तकनीक की जानकारी
CPR Technique : जयपुर . ईएसआई मॉडल हॉस्पिटल ( ESI Model Hospital ) में ईएसआई सी पखवाड़े के अंतर्गत चल रहे स्वाथ्य कार्यक्रम ( Health Program ) में एनेस्थीसिया विभाग ( Anesthesia Department ) की ओर से आमजन को सीपीआर ( CPR ) तकनीक के जरिए किसी भी इमरजेंसी ( Emergency ) की अवस्था में किस तरह व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है को लेकर लाइव डेमोंस्ट्रेशन ( live Demonstration ) दिया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति अरोड़ा के निर्देशन में डॉ. ताराचंद ने आमजन को इसका प्रयोग एवं महत्व के बारे में समझाया।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बनारसीदास एवं उपाधीक्षक डॉ. प्रेमलाल ने सभी को ईएसआई के सफल 68 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। चर्म रोग विभाग के डॉ. राकेश मीना ने ऑडिओविसुअल प्रेजेंटेशन के जरिए आमजन को स्कैबीज बीमारी के बारे में समझाया। इस दौरान पेशेंट चार्टर का अनावरण भी किया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. अखिलेश जैन ने बताया कि पखवाड़े के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की श्रृंखला में कनोडिया गल्र्स पीजी कॉलेज में एक हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। डॉक्टर बनारसीदास एवं डॉ.वी.के.माथुर के निर्देशन में इस कैंप में कॉलेज के स्टाफ एवं अन्य सदस्यों ने विभिन्न प्रकार की जांचें जैसे ब्लड शुगर एआई चेक अप एब्लड प्रेशर तथा अन्य सामान्य जांचों के साथ साथ चिकित्सकीय परामर्श भी लिया।
कैम्प के दौरान सभी सदस्यों को ईएसआई योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी गई तथा बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी गई। पूरे राजस्थान में अलग-अलग जगह इस तरह के लगभग 9 से 10 कैंप आयोजित किए जा रहे हैं तथा आने वाले 10 दिनों में समस्त राजस्थान में लगभग 100 से ज्यादा हेल्थ चेक अप कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मॉडल हॉस्पिटल में भी अलग-अलग विशेषज्ञ कैंप, सेमिनार, हेल्थ अवेयरनेस टॉक्स, स्वच्छता ड्राइव एस्पेशल योगा सेशन और ऑडियो विजुअल के जरिए स्वास्थ्य को लेकर के अवेयरनेस कैंपेन चलाया जा रहा है।
Published on:
25 Feb 2020 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
