5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Elevated Road: जयपुर में 3.4 KM एलिवेटेड रोड का काम आज से होगा शुरू, हटेंगी 150 मकान-दुकानें, जाम से मिलेगी राहत

Elevated Road From Sanganer Flyover To Malpura Gate: जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए 3.4 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण शुरू होने जा रहा है। करीब 286 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 150 मकान और दुकानों को अतिक्रमण की जद में चिन्हित किया है।

2 min read
Google source verification
Jaipur Elevated Road

फोटो: AI

JDA Good News: जयपुर में सांगानेर में वर्षों से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलने वाली है। सांगानेर फ्लाईओवर से मालपुरा गेट तक करीब 3.4 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का काम इसी माह शुरू होने जा रहा है।

सबसे पहले मिट्टी जांच और कंक्रीट डिजाइन की जांच होगी। हालांकि ट्रैफिक डायवर्जन और एलिवेटेड रोड की जद में आ रहे अतिक्रमण हटाना जेडीए के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

जेडीए ने निर्माण के लिए सर्वे में करीब 150 अतिक्रमण वाली मकानों और दुकानों को चिह्नित किए हैं, लेकिन विरोध से बचने के लिए मौके पर डिमार्केशन नहीं किया गया है। डिमार्केशन के बाद ही अतिक्रमण हटाए जाएंगे। सबसे बड़ी समस्या जयपुर में सांगानेर फ्लाईओवर से द्रव्यवती नदी तक करीब 250 मीटर में है, जहां जगह कम मिल रही है।

मालपुरा गेट के पास भी करीब 50 मीटर में जगह की समस्या है। जेडीए अधिकारियों के अनुसार, ट्रैफिक डायवर्जन और अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए पहले मालपुरा गेट की ओर से निर्माण शुरू करने की तैयारी है।

2 से 4 लेन का बनेगा एलिवेटेड रोड

  • जेडीए ने संबंधित फर्म को कार्यादेश 23 फरवरी को जारी कर दिया है। इसके अनुसार 5 मार्च से काम शुरू होना है। एलिवेटेड रोड का कॉरिडोर तीन हिस्सों में विकसित होगा।
  • सांगानेर पुलिया से चौरडिया पेट्रोल पंप तक 4 लेन।
  • चौरडिया पेट्रोल पंप से रीको पुलिया तक भी 4 लेन, जिसमें दोनों ओर से वाहन आ-जा सकेंगे।
  • चौरडिया पेट्रोल पंप से मालपुरा गेट होते हुए रेलवे अंडरपास के पहले तक यह 2 लेन रोड रहेगी। मालपुरा की ओर जाने वाले वाहन सिर्फ उतर सकेंगे।
  • मालपुरा गेट से पेट्रोल पंप और सांगानेर फ्लाईओवर तक वाहन चालकों को मौजूदा सड़क का ही उपयोग करना होगा।

यूं विकसित होगा कॉरिडोर

  • सांगानेर फ्लाईओवर से कल्याणपुरा आरओबी तक 1971 मीटर लंबाई। इसमें 1771 मीटर वायाडक्ट और 100 मीटर आरई वॉल का निर्माण होगा।
  • चौरडिया पेट्रोल पंप से डिग्गी मालपुरा की ओर 1352 मीटर लंबा अतिरिक्त एलिवेटेड आर्म, जिसमें 1202 मीटर वायाडक्ट और 150 मीटर आरई वॉल बनेंगी।
  • प्रधानमंत्री कर चुके शिलान्यास: जेडीए अधिकारियों के अनुसार, अजमेर में 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास कर चुके हैं।
  • देंगे सांगानेरी लुक, द्रव्यवती पर बनेगा स्टील ब्रिज: एलिवेटेड रोड का निर्माण सांगानेरी लुक में किया जाएगा। वहीं द्रव्यवती नदी के ऊपर स्टील का ब्रिज बनेगा, जो इस प्रोजेक्ट का आकर्षण होगा।

फैक्ट फाइल:

  • 286 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा एलिवेटेड रोड
  • 3.4 किलोमीटर होगी लंबाई
  • 30 माह में काम पूरा करने की समय सीमा

लाभार्थी

जेडीए अधिकारियों के अनुसार, इस मार्ग पर रोजाना करीब 70,000 से 90,000 वाहन गुजरते हैं। इससे करीब डेढ़ से दो लाख लोगों को फायदा होगा। एलिवेटेड रोड से जाम की स्थिति कम होने पर औसतन प्रत्येक वाहन की 5–10 मिनट की बचत होगी।