6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेल में काटा केक, फोटो वायरल

पार्टी में भंवरदेवी प्रकरण के आरोपी भी थे शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jagmendra Prasad Rai

•

Updated: 2 Sep 2018, 1:17 AM IST

पार्टी में भंवरदेवी प्रकरण के आरोपी भी थे शामिल

जेल में काटा केक, फोटो वायरल

जोधपुर. जोधपुर केंद्रीय जेल में हिस्ट्रीशीटर और शास्त्रीनगर में मॉल के बाहर दिनेश बम्बानी पर फायरिंग के आरोपी ने शुक्रवार को जेल में जन्मदिन मनाया। बर्थडे पार्टी में केक काटने का फोटो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जेल प्रशासन ने जेल मैन्युअल के तहत केक ले जाने की अनुमति देना स्वीकार करते हुए कहा कि मोबाइल से फोटो खींचकर वायरल करने की जांच कराई जाएगी। सूत्रों के अनुसार हिस्ट्रीशीटर, बालेसर थानान्तर्गत भाटेलाई पुरोहितान गांव निवासी राकेश मांजू को गत वर्ष लाखों रुपए के लेनदेन विवाद में शास्त्रीनगर में मॉल के बाहर दिनेश बंबानी पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वो अभी सेंट्रल जेल में है। उसने शुक्रवार शाम जेल में अपना जन्मदिन मनाया। इसके लिए जेल प्रशासन की अनुमति से केक मंगवाया गया था। केक काटने के समय मांजू के अलावा भंवरीदेवी प्रकरण में आरोपी कैलाश जाखड़, दिनेश विश्नोई और लूणी के पूर्व विधायक का भाई परसराम विश्नोई समेत कई बंदी उपस्थित थे।
जेल अधीक्षक कैलाश त्रिवेदी का कहना है कि जन्मदिन पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। जेल मैन्युअल के तहत जेल में मिठाई ले जाने की इजाजत है, लेकिन मोबाइल से फोटो खींचना व वायरल करना अपराध है ।
एक दिन पहले ही मिला था मोबाइल फोन
जोधपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में बंदियों ने एक बार फिर सेंध लगा दी। आकस्मिक तलाशी के दौरान जेल की डिस्पेंसरी के पीछे शौचालय की दीवार के पास सीवरेज लाइन में सात पैकेट में पैक दस मोबाइल और हीटर की स्प्रिंग जब्त की गई। उप कारापाल सरोज की तरफ से रातानाड़ा थाने में एफआइआर दर्ज कराने के साथ ही जेल प्रशासन यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि यह आपत्तिजनक सामग्री किन-किन बंदियों की है। एसआइ बुद्धाराम के अनुसार सुबह जेल के वार्ड खोलने के दौरान आपत्तिजनक सामग्री मिलने की सूचना मिली। इसके बाद उप कारापाल के नेतृत्व में प्रहरियों ने तलाश शुरू की तो सीवरेज लाइन में प्लास्टिक के सात पैकेट मिले। छह पैकेट में दस एन्ड्रॉयड मोबाइल व एक पैकेट में मिली हीटर की स्प्रिंग जब्त कर पुलिस के सुपुर्द की गई। सभी मोबाइल बगैर सिम के हैं।