14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुद्धि के लिए महिला पर ऐसा मंत्र फूंका, सब कुछ देकर हो गई बर्बाद

Jaipur Crime News : शातिरों ने जयपुर के घटना ब्रह्मपुरी थाना इलाके में महिला को बनाया शिकार ( Fraud with woman ), कागज की पुड़िया थमा ले गए सोना    

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Deepshikha

Jul 12, 2019

crime in jaipur

शुद्धि के लिए महिला पर ऐसा मंत्र फूंका, सब कुछ देकर हो गई बर्बाद

जयपुर. सोने को शुभ कर सारी तकलीफें दूर करने का झांसा देकर बदमाशों ने वृद्धा की चूडिय़ां उतरवा ली और मंत्र फूंकने का नाटक कर वृद्धा को कागज की पुड़िया थमा दी। घर जाकर जब बुजुर्ग महिला ने पूडिय़ा खोली तो उसमें सोने की चूडिय़ां नहीं मिली। घटना ब्रह्मपुरी थाना इलाके की है।

ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मंगोड़ी वाली की बगीची ब्रह्मपुरी निवासी पचास वर्षीय शांति देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 11 जुलाई की सुबह 6.15 बजे पीड़िता शांति देवी मंदिर में दर्शन कर घर लौट रही थी। पीड़िता थोड़ी दूरी पर एक मोबाइल की दुकान के पास पहुंची जहां एक आदमी खड़ा था। थोड़ी देर में एक आदमी और आ गया। दोनों ने पीड़िता को कहा कि आपके बेटे की शादी नहीं हो रही है, आपके पैरों में भी दर्द रहता है। इस तरह की बात कर शातिरों ने पीड़िता को जाल में फंसा लिया।

बदमाशों ने कहा कि यह सोना आपके लिए शुभ नहीं है। इन्हे शुभ कर देते हैं। यह कहकर बुजुर्ग महिला के हाथों से सोने की चूड़ियां उतरवाली। चूड़ियों को कागज में पुड़िया बनाकर शुभ करने का नाटक करने लगे। दोनों बदमाशों ने पुड़िया बुजुर्ग महिला को दे दी और कहा इसे घर जाकर पहनना। रास्ते में पीछे मुड़कर मत देखना। पीड़िता घर पहुंची और पीड़िता खोली तो उसमें सोने की चूडिय़ा नहीं थी। कागज में लोहे के तारों से बनाई गई दो चूड़ीनुमा रिंग थी। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया।

खाते से निकाले 12 हजार रुपए, नहीं आया मैसेज


सांगानेर थाना इलाके में साइबर अपराधियों ने युवक के खाते से 12 हजार रुपए निकाल लिए। युवक के पास न तो ओटीपी आया और न ही बैंक से रुपए निकाले जाने का कोई मैसेज आया। साइबर ठगी का शिकार रामनगर टोल टैक्स सांगानेर निवासी महेन्द्र कुमार हुआ।

पीड़ि़त ने 9 और 10 जुलाई को खाते से एक दूध की कंपनी को 60631 रुपए जमा करवाए। उसके खाते में 12050 रुपए का बैलेंस था। पीड़ि़त ने ऐप के जरिए बैलेंस चैक किया तो खाते में 50 हजार रुपए ही बैलेंस था। पीड़ि़त ने बैंक पहुंचकर स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि किसी ने ऑनलाइन पैमेंट ऐप के माध्यम से चार बार में 12 हजार रुपए निकाल लिए।