जयपुर

Rajasthan BJP : भाजपा की पहली सूची के 41 में से 8 प्रत्याशियों पर चल रहा केस, ये हैं नाम

Rajasthan BJP : विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली सूची में 41 प्रत्याशी घोषित किए। इसमें से 8 प्रत्याशियों पर क्रिमिनल, सिविल केस दर्ज हैं।

less than 1 minute read
Oct 18, 2023

जयपुर.Rajasthan BJP : विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली सूची में 41 प्रत्याशी घोषित किए। इसमें से 8 प्रत्याशियों पर क्रिमिनल, सिविल केस दर्ज हैं। भाजपा ने मंगलवार को ऐसे सभी प्रत्याशी के केस रेकॉर्ड सार्वजनिक कर दिए हैं। इनमें सवाईमाधोपुर से प्रत्याशी किरोड़ीलाल मीणा पर 12 केस और दूसरे छह प्रत्याशी पर एक-एक क्रिमिनल केस दर्ज है। वहीं, विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी पर सिविल केस चल रहा है। भाजपा ने चुनाव आयोग को भेजी जानकारी में इन केसों के पीछे राजनीतिक द्वेषता का हवाला दिया है।

किस पर कहां चल रहा केस
नवलगढ़ - विक्रम सिंह जाखल (उदयपुरवाटी की निचली अदालत में)
गंगानगर- जयदीप बिहाणी (अतिरिक्त जिला न्यायालय, गंगानगर में)
झुंझुनूं- निषित कुमार उर्फ बबूल चौधरी (एसीजेएम कोर्ट में वर्ष 2010 से)
केकड़ी- शत्रुघन गौतम (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, केकड़ी)
नगर-जवाहर सिंह बेडम (एसीजेएम, जयपुर)
सवाईमोधापुर- किरोड़ीलाल मीणा (12 मामले)
विद्याधर नगर- दीया कुमारी (सिविल केस-जिला एवं सत्र न्यायाधीश, राजसमंद)
वैर- बहादुर सिंह कोली (सिविल न्यायालय)

Also Read
View All

अगली खबर