scriptRajasthan Political Crisis CM Ashok Gehlot Big Statement On Allegation Of Corruption On MLA By Sachin Pilot Before Rajasthan Election | Rajasthan Election 2023 : विधायक भ्रष्ट होते तो क्यों ठुकराते 10-10 करोड़ के ऑफर: गहलोत | Patrika News

Rajasthan Election 2023 : विधायक भ्रष्ट होते तो क्यों ठुकराते 10-10 करोड़ के ऑफर: गहलोत

locationजयपुरPublished: Oct 18, 2023 07:21:36 am

Submitted by:

Kirti Verma

Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस के टिकटों को लेकर दिल्ली में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी और सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (सीईसी) की बैठक से पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर पायलट कैंप पर तंज कसा है।

photo_6158693738088610007_x.jpg

जयपुर। Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस के टिकटों को लेकर दिल्ली में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी और सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (सीईसी) की बैठक से पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर पायलट कैंप पर तंज कसा है। उन्होंने अपने विधायकों पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों का बचाव भी किया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली बैठक में शामिल होने के लिए जाने से पहले जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में राज्य सरकार पर 2020 में आए संकट को लेकर कहा कि यदि विधायक भ्रष्ट होते तो 10-10 करोड़ रुपए मिल रहे थे, क्यों नहीं लिए। आरोप लगाना किसी पर भी आसान होता है। उस वक्त राज्यपाल ने विधानसभा बुलाने का समय दिया तो विधायकों की रेट बढ़कर 10, 20 और 40 करोड़ तक पहुंच गई। उन्हें कुछ ही विधायकों की जरूरत थी। विधायकों की कुछ शिकायतें हो सकती हैं, लेकिन सभी भ्रष्ट नहीं होते। उन्होंने कहा कि उस समय जिन्होंने 30-35 करोड़ तक लिए, उन्हें कोई नहीं देख रहा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.