
Crime: 52 fairies falling in love behind school
जयपुर। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा के नेतृत्व में मुकदमे में फरार चल रहे आरोपियों को पकडऩे का अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू लक्ष्मण दास स्वामी, सांभर लेक सीओ राजेंद्र सिंह रावत एवं रेनवाल थाना प्रभारी अनिल सिंह तवर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम में रेनवाल थाना प्रभारी अनिल सिंह एएसआई भीवाराम, एएसआई कैलाश चंद, कांस्टेबल प्रकाश चंद, राजेंद्र एवं हजारीलाल सदस्य की एक टीम गठित की गई। इस टीम ने रविवार को 3 घंटे की मेहनत के बाद रवि गुप्ता पुत्र केशव गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 15 किशनगढ़ रेनवाल को उसके निजी कार्यालय से गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि रवि गुप्ता पर राज कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज है तथा सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने व गाली गलौज करने का मामला भी दर्ज है। इस मामले में कई दिनों से यह आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि रवि गुप्ता अपने निजी कार्यालय पर आया हुआ है तो पुलिस ने हाजा के तहत रवि गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस रवि गुप्ता के खिलाफ रेनवाल थाने में चार माह पहले विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला भी दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि रवि गुप्ता फर्जी सीबीआई का आईपीएस अधिकारी बनकर पुलिस को कई बार गुमराह कर चुका है। रवि गुप्ता अपनी शान और शौकत के दम पर गुमराह कर पुलिस को चकमा देकर बार-बार बचकर निकल जाता था। अनिल सिंह तवर ने बताया कि रवि गुप्ता के पिता केशव गुप्ता भी जलदाय विभाग के पाइपलाइन घोटाले में साढ़े 3 साल से फरार चल रहा है। केशव गुप्ता को एसीबी पुलिस तलाश करने में जुटी हुई है।
Updated on:
27 Jan 2020 08:14 am
Published on:
27 Jan 2020 08:09 am
