जयपुर। आमेर मावठा में एक बार फिर से मगरमच्छ नजर आने लगा है। यहां पानी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही मगरमच्छ तैरता नजर आया। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां पानी में दो मगरमच्छ है। जो कि यहां कई बार नजर आते हैं। पानी कम होने पर ये अंदर चले जाते हैं। सोमवार सुबह के आमेर मावठा धूप सेकने के लिए ऊपर मगरमच्छ नजर आया। जिसकी लंबाई करीब 7 फीट बताई जा रही है।