जयपुर। जिस तरह से डायमंड की असली चमक तब दिखती है जब उस पर रोशनी पड़ती है, ठीक उसी तरह से विश्वविद्यालय में जूनियर्स के लिए सीनियर्स ही वो रोशनी है जो अपने सानिध्य में जूनियर्स को निखारती और संवारती है। सीनियर्स के इतने अहम रोल और जुनूनियत से भरी बेहतरीन फ्रेशर्स पार्टी रिसर्जेंस आयोजित करने के बाद जूनियर्स का उनका शुक्रिया अदा करना बनता है इसलिए शनिवार को मानसरोवर स्थित एक निजी विवि में धन्यवाद समारोह ‘उमंग 2022’ का आयोजन किया गया। जिसमें न्यू एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स ने पूरे जोश के साथ अपना टैलेंट दिखाया। उमंग की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई। सीनियर्स को धन्यवाद देने के लिए छात्राओं ने म्हारा छैल भंवर रो, खेलन दो गणगौर, बालम जी म्हारा जैसे मनमोहक राजस्थानी गानों पर खूबसूरत प्रस्तुति दी, जिसने सभी का दिल जीत लिया। इसी के साथ ही छात्राओं ने कला चश्मा, सौदा करा.करा,मनमोहिनी जैसेलेटेस्ट पंजाबी बीट्स पर भांग लिया और ठुमके लगाए। ऐसे में जूनियर्स नाइटंगेल्स भी कहां पीछे रहने वाली थीं। जूनियर नाइटंगेल्स ने ये श्याम मस्तानी जैसे गीतों से सबका दिल जीत लिया। इस अवसर पर शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 के लिए विश्वविद्यालय के ऑफिस बियरर्स की घोषणा के साथ ही चुने गए पदाधिकारियों को विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अशोक गुप्ता ने शपथ ग्रहण करवाई। विश्वविद्यालय की हैड गर्ल का दायित्व आद्या शर्मा और डिप्टी हेड गर्ल का दायित्व अदिति जैन को सौंपा गया।