23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसीबी जाओ…ऐसे रावणों का वध करना ही ठीक रहेगा

ACB ने 16 फरवरी को दो चिकित्सक समेत तीन लोगों को ट्रैप किया था। दोनों पशु चिकित्सक अपने विभाग के उच्च अधिकारियों की भी नहीं सुनने को तैयार थे। दोनों ने फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की धमकी दी और एक ही दिन में तीन नोटिस दिए, जिसमें कार्य संतोषप्रद न होने की बात लिखी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Ashwani Kumar

image

अश्विनी भदौरिया

Feb 23, 2026

जयपुर। नगर निगम के पशु प्रबंधन शाखा में भ्रष्टाचार करने वाले दोनों पशु चिकित्सक अपने विभाग के उच्च अधिकारियों की भी नहीं सुनने को तैयार थे। एसीबी में शिकायत करने वाले फरियादी से राजस्थान पत्रिका रिपोर्टर ने बातचीत की। बातचीत में फरियादी ने बताया कि पशुपालन विभाग के अधिकारियों के पास कमीशनबाजी की शिकायत की तो 10 दिन चुप रहने के बाद दोनों चिकित्सकों ने फरियादी से कमीशन की राशि बढ़ा दी। इतना ही नहीं, फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की धमकी दी और एक ही दिन में तीन नोटिस दिए, जिसमें कार्य संतोषप्रद न होने की बात लिखी। लगातार प्रताड़ित करने की वजह से फरियादी फिर पशुपालन विभाग के उच्च अधिकारी के पास पहुंचा। फरियादी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद उच्च अधिकारी ने कहा एसीबी जाने का रास्ता दिखाया और कहा कि ऐसे रावणों का वध करना ही ठीक रहेगा। इसके बाद फरियादी ने एसीबी में शिकायत की।
गौरतलब है कि 16 फरवरी को कुत्तों का बधियाकरण के बिल पास करने के बदले चिकित्सक डॉ. राकेश कालोरिया और डॉ. योगेश शर्मा ने बिल पास कराने के एवज में 15 लाख मांगे थे। चार लाख रुपए लेते हुए दोनों चिकित्सक कम्प्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र सिंह के साथ ट्रैप हुए थे।

सवा करोड़ बकाया, 20 फीसदी की मांग
दोनों निगमों में फरियादी की फर्म का करीब सवा करोड़ रुपए बकाया चल रहा है। दोनों चिकित्सक कुल राशि का 20 फीसदी कमीशन मांग रहे थे। इस राशि पर सहमति नहीं बनी तो दोनों चिकित्सकों ने सर्जरी की संख्या बढ़ाने की बात फरियादी से कही। दरअसल, एक सर्जरी के 1500 से 1700 रुपए निगम देता है।

टेंडर की शर्तों में भी मनमानी
सितम्बर, 2025 में हैरिटेज नगर निगम ने टेंडर निकाले, चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए 1000 ऑपरेशन प्रति माह करने की शर्त डाली। जो पूरे देश के किसी भी निगम में नहीं है। इसकी शिकायत स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन से भी की थी। निरीक्षण के दौरान कई बार श्वान घर के सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं मिले।
-लाज कुमारी जैन, सदस्य, भारतीय जीव जंतु कल्याण

इधर, आयुक्त पहुंचे निरीक्षण करने
जयसिंहपुरा खोर स्थित श्वान घर में व्यवस्थाओं को देखने निगम आयुक्त पहुंचे। यहां उन्होंने एनिमल बर्थ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। श्वानों के लिए की गई आवश्यक व्यवस्थाओं का देखा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी जांची। साथ ही ऑपरेशन थियेटर भी देखा। शिकायत रजिस्टर को नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश भी आयुक्त ने दिए।

निरीक्षण के दौरान पशु प्रबंधन शाखा की उपायुक्त अनीता मित्तल, हवामहल जोन उपायुक्त सीमा चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग