
प्रतीकात्मक तस्वीर, मेटा एआइ
Religious travel scam: जयपुर के रामगंज क्षेत्र में रहने वाले एक इत्र व्यापारी और उनके परिचितों से उमराह यात्रा तथा सस्ते प्लॉट दिलाने के नाम पर 46 लाख 83 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को जयपुर एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारी बताया, जबकि अपनी पत्नी को प्रधानमंत्री कार्यालय में उच्च अधिकारी बताकर भरोसा कायम किया।
शक दूर करने के लिए उसने कथित कस्टम आइ-कार्ड भी दिखाया। इस संबंध में व्यापारी ने रामगंज थाने में इस्तगासे से मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार अमृतपुरी घाटगेट निवासी मोहम्मद अनीस की घाटगेट बाजार में इत्र की दुकान है। 13 सितंबर 2025 को फरहत हुसैन उर्फ मोहम्मद आरिफ नामक युवक दुकान पर आया और खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए नजदीकियां बढ़ाईं।
आरोपी ने बताया कि उसे विभाग से नियमित छुट्टियां मिलती हैं और विदेश यात्रा का खर्च विभाग उठाता है। उसने 19 अक्टूबर 2025 को उमराह पर साथ चलने का प्रस्ताव दिया। साथ ही राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में पहचान बताकर सस्ते प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। वाट्सऐप पर योजनाओं की फोटो भी भेजी गई। झांसे में आकर परिवादी ने परिवार के नाम पर पैसे दे दिए।
आरोपी ने फ्लाइट का फर्जी टिकट भेज दिया। परिवार ने धार्मिक यात्रा पर जाने की खुशी में दावत भी कर दी। बाद में फ्लाइट कैंसिल बता दी गई। आरोपी और उसकी पत्नी ने मिलकर कुल 46.83 लाख रुपए हड़प लिए। न तो उमराह यात्रा करवाई और न ही प्लॉट दिलवाए। पैसे मांगने पर आरोपी धमकी देने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
23 Feb 2026 01:45 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
