
विदेशों में गूंज रही है राजस्थान की संस्कृति, मलेशिया में जयपुर थिएटर
सिकंदर का रेसिडेंशल वर्कशॉप के लिए चयन
जयपुर के युवा रंगकर्मी सिंकदर खान का जून 2023 में मलेशिया में यूनाइटेड एशिया रेजिडेंशिल प्रोग्राम में रेसिडेंश्यिल वर्कशॉप के लिए चयन हुआ है। इसमें वल्र्ड थिएटर एवं फोक फॉम्र्स के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही एशियाई रंगकर्म के कार्य करने के तरीकों के बारे मेें बताया जाएगा। इसके बाद नवंबर में फिलीपींस में डिवाइस प्ले प्रस्तुत करेंगे। ऑडियंस को ये प्ले शब्दों की बजाए एक्टिंग से समझाना होता है। सिकंदर का कहना है कि केन्या इंटरनेशनल यूथ थिएटर फेस्टिवल, एशियन यूथ थिएटर फेस्टिवल कंबोडिया में भंवरया कालेट नाटक का मंचन कर चुके है। सिकंदर का कहना है कि इससे युवा रंगकर्मियों के सपनों को नई ऊर्जा मिलेगी।
पेरिस में राजस्थानी कलाकारों की परफॉर्मेंस
पेरिस के लासियन म्यूजिकल कॉन्सर्ट हॉल में 7 से 12 अप्रेल तक आयोजित ‘नमस्ते फ्रांस- बिगेस्ट फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ में शहर के धोद ग्रुप ने राजस्थान को रिप्रजेंट किया। ओपनिंग सेरेमनी में रहीस भारती और ग्रुप के कलाकारों ने परफॉर्मेंस देकर राजस्थानी संस्कृति को पेश किया। ग्रुप के फाउंडर रहीस भारती का कहना है कि फेस्टिवल में हमें इनवाइट किया, ये हमारे लिए गर्व की बात है। अगले 7 माह में स्विटजरलैंड, फ्रांस, स्वीडन, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया सहित कई देशों में राजस्थानी कला की छाप छोडेंगे।
Published on:
14 Apr 2023 08:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
