8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फोन पर एटीएम की जानकारी ली और कर डाली हजारों रूपए की शॉपिंग

जयपुर के भटटा बस्ती इलाके में अज्ञात बदमाश ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए एक युवक के एटीएम की जानकारी ली और फिर हजारों की ऑन लाइन शॉपिग कर ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Aalok Sharma

•

Updated: 2 Dec 2015, 3:47 PM IST

जयपुर के भटटा बस्ती इलाके में अज्ञात बदमाश ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए एक युवक के एटीएम की जानकारी ली और फिर हजारों की ऑन लाइन शॉपिग कर ली। पीड़ि़त को वारदात की जानकारी उसके मोबाइल पर आए मैसेज से चली। इस पर पीड़ि़त ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ उसके मोबाइल नम्बर के आधार पर ठगी का मामला दर्ज कराया।



मोबाइल पर आए मैसेज से चला वारदात का पता
पुलिस के अनुसार ज्योति नगर भट्टा बस्ती निवासी शकील ने मामला दर्ज कराया है कि 24 नवंबर को किसी अज्ञात बदमाश ने उसके मोबाइल पर कॉल कर खुद को बैंक अधिकारी बताया और एटीएम बंद होने का झांसा दे उसके एटीएम के पिन नम्बर मांगे। इस पर पीड़ि़त,आरोपी के झांसे में आ गया और उसने एटीएम के पिन नम्बर आरोपी को दे दिए ।



जिसके बाद पीड़ि़त के मोबाइल पर खाते से ऑन लाइन 35 हजार की ऑन लाइन शॉपिग करने का मैसेज आया। इस पर पीड़ि़त ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मोबाइल नम्बर के आधार पर ठगी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ि़त की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।