29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नर्स को अकेले केबिन में देख, युवक करने लगा जबरदस्ती मदद, बाद में मोबाइल पर आया मैसेज और हो गया कांड

Jaipur Crime News In Hindi : जयपुर के मोती डूंगरी थाने का मामला, पीड़िता करवाई रिपोर्ट दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepshikha

•

Updated: 7 Aug 2019, 3:43 PM IST

जयपुर. शहर में साइबर क्राइम ( Cyber Crime ) रुकने का नाम नहीं ले रहा। रोजाना साइबर ठगी ( Cyber Thagi ) के मामले आ रहे हैं। बदमाश मिनटों में लोगोें के खाते खाली कर देते हैं।

जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में कार्यरत नर्स कमला कुमारी का एटीएम कार्ड ( ATM Card Change ) बदलकर बदमाश ने 44 हजार रुपए निकाल लिए। इस पर पीड़िता ने मोती डूंगरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने बताया कि 6 अगस्त को पीड़िता डिग्गी कल्याण की यात्रा में दान-पुण्य करने के लिए एसएमएस हॉस्पिटल में लगे एटीएम बूथ से एक हजार रुपए निकालने गई। वहां पहले से एक युवक मौजूद था। उसने पीड़िता को कहा यह मशीन खराब है आप दूसरी मशीन से रुपए निकाल लीजिए।

पीड़िता ने कार्ड डालकर पिन नंबर टाइप करने लगी तो वह युवक जबरन मदद करने लगा। पीड़िता ने मना किया वह स्क्रीन के पास आ गया और बटन दबाने लग गया। पीड़िता एक हजार रुपए निकालकर बाहर आ गई। जब वह ड्यूटी पर पहुंची तो बार-बार मोबाइल पर मैसेज आ रहे थे। उसने मोबाइल देखा तो 44800 रुपए निकलने का मैसेज आया। पीड़िता तुरंत बैंक गई कार्ड ब्लॉक करवाया। बाद में कार्ड देखा तो वह दूसरे व्यक्ति के नाम निकला।

Read More : बैंक के टोल फ्री नंबर पर महिला से हुई कुछ ऐसी बात, खाता हो गया पूरा साफ

इधर रिमोट ऐप डाउनलोड करवाकर की ठगी

दूसरी ओर जयपुर के ही सांगानेर सदर निवासी जयकृष्ण ने बताया कि मोबाइल पर गूगल पे ऐप नहीं चल रहा था। इस पर उसने कस्टमर केयर नंबर ( Customer Care Number ) पर फोन किया। कस्टमर केयर प्रतिनिधि ने सीनियर से बात करवाई।

उसने शिकायत दूर करने का झांसा देकर एनी डेस्क ऐप मोबाइल पर डाउनलोड करवाई। फिर व्यक्ति ने पीड़ित से एटीएम कार्ड के आखिरी के चार डिजीट नंबर बताने को कहा। पीड़ित ने डिजीट बता दी और मोबाइल हैक हो गया। थोड़ी देर बाद में पीड़ित के खाते से चालीस हजार रुपए निकल गए। पुलिस ( Jaipur Police ) मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग