
प्रतीकात्मक तस्वीर
DA Hike In Rajasthan: केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ते की घोषणा के बाद अब राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को 4 फ़ीसदी महंगाई भत्ते की घोषणा कर दी है। गहलोत सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 8 लाख कर्मचारियों और चार लाख से ज्यादा पेंशनर से लाभ मिलेगा।
अब 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा:
इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के अनुरूप राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है, अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक जनवरी 2023 से 38 फ़ीसदी के स्थान पर 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
12 लाख से अधिक को लाभ मिलेगा:
कर्मचारियों को संबल देने के लिए राज्य सरकार सालाना करीब 1640 करोड़ रुपए वहन करेगी। इस फैसले से लगभग 8 कर्मचारियों और 4.50 लाख पेंशनर को लाभ मिलेगा। बढे हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों, पेंशनर्स के अतिरिक्त पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा।
इससे पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया था। केंद्रीय कर्मचारियों को पहले 38 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता था लेकिन अब उन्हें 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।
Updated on:
25 Mar 2023 03:18 pm
Published on:
25 Mar 2023 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
