राज्य सरकार ने प्रदेश में 5 हजार डेयरी बूथ आवंटन की घोषणा की है। इसे लेकर निकायों ने काम भी शुरू कर दिया है। मगर जयपुर में डेयरी बूथ आवंटन का मामला अटक गया है। गुजरात की एक डेयरी ने केवल सरस के ही डेयरी बूथ आवंटन पर आपत्ति जताई, जिसके चलते कोर्ट मामला फंस गया है।
जयपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश में 5 हजार डेयरी बूथ आवंटन की घोषणा की है। इसे लेकर निकायों ने काम भी शुरू कर दिया है। मगर जयपुर में डेयरी बूथ आवंटन का मामला अटक गया है। गुजरात की एक डेयरी ने केवल सरस के ही डेयरी बूथ आवंटन पर आ पत्ति जताई, जिसके चलते कोर्ट मामला फंस गया है। ऐसे में जयपुर में आवेदन करने वाले आवंटियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
प्रदेश में सर्वाधिक डेयरी बूथ जयपुर संभाग को आवंटित किए गए हैं। यहां 1144 बूथों का आवंटन किया जाना है। इसमें जयपुर नगर निगम ग्रेटर को 574 और हैरिटैज को 570 बूथ आवंटित किए गए हैं। दोनों नगर निगम ने इस साल ही डेयरी बूथ के लिए आवेदन ले चुके हैं। मगर कोर्ट में मामला अटकने की वजह से बूथ का आवंटन नही हो पा रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2022—23 के बजट में 5 हजार डेयरी बूथ आवंटन करने की घोषणा की थी। मगर कानूनी पेचिदगियों के चक्कर में मामले में देरी हुई।
डेयरी को कर चुके हैं आग्रह
नगर निगम आयुक्त महेंद्र सोनी ने डेयरी प्रशासन को इस संबंध में जानकारी दी है। ताकि जल्द से जल्द कोर्ट से स्टे हटवाकर डेयरी बूथ का आवंटन किया जाए। इसके लिए एएजी से भी वार्ता की गई है ताकि उनकी देखरेख में केस लड़ा जाए। डेयरी प्रशासन ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है।
20 हजार से ज्यादा आवेदन
दोनों नगर निगम क्षेत्र में 1144 डेयरी बूथ के लिए 20 हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं। नगर निगम ग्रेटर को करीब 24 हजार आवेदन मिले थे, जबकि हैरिटेज नगर निगम में 5 हजार लोगों ने डेयरी बूथ के लिए आवेदन किया था। कोर्ट से स्टे हटने के बाद इन आवेदनों में से ही बूथ आवंटित किए जाएंगे।