19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सनसनीखेज: नदी में संदूक में बंद तैरता दिखा शव, फैली सनसनी..

सनसनीखेज: नदी में संदूक में बंद तैरता दिखा शव, फैली सनसनी..
less than 1 minute read
Google source verification
death-body-found-in-river-in-dungarpur

death-body-found-in-river-in-dungarpur


डूंगरपुर। बेणेश्वर धाम नदी में बंद संदूक में युवक का शव मिला है। ग्रामीणों ने नदी में संदूक को तैरते देखा। जिसमें युवक का शव था। शव देखने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच में सामने आया है कि संदूक का दरवाजा खुला है। युवक का शव अर्द्ध नग्न हालत में है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हुई है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या होना सामने आ रहा है। लेकिन हत्या के कारण सामने नहीं आए है। पुलिस सभी थानों से मृतक की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहीं है। ताकी शिनाख्त के बाद अपराध की गुत्थी सुलझाई जा सके। मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।