26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्रेंडशिप डे पर जन्मदिन और उसी दिन दोस्त से मिलने के दौरान आई मौत, बरसाती पानी में उतरे थे नहाने

Jaipur News: बड़े भाई गंगा चौहान ने बताया कि विद्या का शनिवार को जन्मदिन था। वह दोस्तों को टॉफी खिलाने के लिए घर से 20 रुपए लेकर गया था, लेकिन उनको क्या पता था कि वह लौटकर ही नहीं आएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर के हरमाडा़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह फ्रेंडशिप डे पर घर से बाहर खेलने गए दो दोस्त नींदड़ स्थित खान में भरे पानी में डूब गए। हादसा बरसाती पानी में नहाने के दौरान हुआ। पुलिस ने बताया कि सुबह 5 बजे घर से निकले दो दोस्त खेलते-खेलते नींदड़ की पहाड़ियों में जा पहुंचे। वहां स्थित खान के गड्ढे में भरे बरसाती पानी में नहाने लगे। इस दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

उधर, परिजन उनकी तलाश करते हुए खान के पास पहुंचे तो उनके कपड़े व चप्पलें दिखाई दीं। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर अपराह्न बाद एडिशनल डीसीपी, एसीपी अशोक सिंह चौहान, हरमाड़ा थाना इंचार्ज दिलीप सिंह खदाव मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Heavy Rainfall : राजस्थान में तेज बारिश से बिगड़ रहे हालात, आधी रात सड़कों पर बह रही कारें, वीडियो Viral

सवा घंटे बाद सिविल डिफेंस टीम को अंशदीप (12) पुत्र दिलीप सिंह निवासी अनोखा गांव थाना हरमाडा का शव मिल गया। वहीं 20 मिनट के अंतराल के बाद ही विद्या सागर (13) पुत्र मनोज सिंह हाल निवासी अनोखा गांव थाना हरमाडा मूल निवासी छपरा बिहार का शव मिला। पुलिस ने शवों को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।

टॉफी खिलाने निकला था

बड़े भाई गंगा चौहान ने बताया कि विद्या का शनिवार को जन्मदिन था। वह दोस्तों को टॉफी खिलाने के लिए घर से 20 रुपए लेकर गया था, लेकिन उनको क्या पता था कि वह लौटकर ही नहीं आएगा। विद्या छठी में पढ़ता था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग