11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामाजिक कुरीतियां बंद कर बचत शिक्षा पर खर्च करने का निर्णय

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 11, 2026

Rajasthan

बरवास. कस्बे में रविवार रात गुर्जर समाज की महापंचायत हुई। इसमें सामाजिक कुरीतियों को बंद कर इन पर होने वाले खर्च की बचत को शिक्षा के क्षेत्र में लगाने का निर्णय लिया गया। राजस्थान गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष उदयलाल गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। उदयलाल ने मृत्यु भोज, टीका, कपड़े, पहरावणी, दहेज तथा विवाह समारोह में होने वाले अनावश्यक खर्च को कम करने को लेकर सुझाव मांगे। उन्होंने सामाजिक आयोजनों में फिजूलखर्ची रोककर बचत की राशि बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने का प्रस्ताव रखा, जिसका समाज के प्रतिनिधियों ने समर्थन किया। महावीर गुर्जर ने मंदिर ट्रस्ट जोधपुरिया को हाईटेक इंस्टीट्यूट से जोड़कर शिक्षा को बढ़ावा देने की मांग रखी। पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर, वर्दीचंद गुर्जर, टोडारायसिंह तहसील अध्यक्ष हरजीराम गुर्जर, अध्यक्ष ब्रजराज गुर्जर, सरपंच आरडी गुर्जर, दुर्गालाल गुर्जर, संजय डोई, मोतीलाल गुर्जर, जगदीश गुर्जर, रामराय बोई, प्रधान रगल, कालू मोटन, हजारी बिधूड़ी, रामदेव गुर्जर, हीरा पोसवाल मौजूद रहे।