26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोलेनाथ की सावन सेवा कर झांकी सजाई

गलता में श्याम डूंगरी स्थित शिवदरबार की झांकी सजाई गई। मंदिर के राजेश शर्मा ने बताया कि मोहन लाल सीमावत, आशीष शर्मा, योगेश स्वामी आदि ने भोलेनाथ की सावन सेवा कर झांकी सजाई और भोग लगाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
भोलेनाथ की सावन सेवा कर झांकी सजाई

भोलेनाथ की सावन सेवा कर झांकी सजाई

जयपुर। गलता में श्याम डूंगरी (Shyam dungri galta) स्थित शिवदरबार की झांकी सजाई गई। मंदिर के राजेश शर्मा ने बताया कि मोहन लाल सीमावत, आशीष शर्मा, योगेश स्वामी आदि ने भोलेनाथ की सावन सेवा कर झांकी सजाई और भोग लगाया गया। श्रावन के वन सोमवार करने वाली महिलाओं ने बाग—बगीचों में जाकर भोजन किया और व्रत खोला। सुबह बारिश होने से मौसम सुहावना हुआ और दोपहर बाद रामनिवास बाग, जयनिवास उद्यान, पौंड्रिक पार्क सहित अन्य पार्कों में रौनक देखने को मिली।

सजी अमरनाथ की झांकी
जेडीए परिसर स्थित शिव मंदिर में सोमवार को बाबा अमरनाथ की विशेष झांकी सजाई गई। सुप्यार देवी तंवर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में जेडीए कार्मिकों ने पूजा—अर्चना की। इसके बाद मंदिर में महाकाल बर्फानी बाबा की झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शनों के लिए भक्त दिनभर आते रहे।

भोलेनाथ की सजाई अलौकिक झांकी
जयपुर। ग्रेटर नगर निगम के वार्ड 104 में श्याम कॉलोनी बी स्थित मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा भोलेनाथ की अलौकिक व भव्य झांकी सजाई गई। मंदिर समिति के मनीष भटनागर ने बताया कि झांकी के दर्शन के लिए आसपास की कॉलोनियों के लोगों की कतारें लगी रही।

चंद्रशेखर बगीची में महादेव का किया रूद्राभिषेक
जयपुर। नाहरी का नाका स्थित चंद्रशेखर महादेवजी बगीची में विद्वानों ने रूद्रीपाठ के साथ विभिन्न रसों से अभिषेक किया। इसके बाद भोलेनाथ का शृंगार कर आरती उतारी। आगरा रोड स्थित श्रीरामानंद ज्योतिष केंद्र में भगवती मातंगी और नर्मदेश्वर महादेव का दूध, दही, घी, अनार का रस, गन्ने का रस सहित विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक किया। भगवती मातंगी का मोगरा, कनेर के पुष्पों से पुष्पार्चन किया गया।