6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रुद्राक्ष- मोगरा के फूलों से किया श्रृंगार, सजाई भगवान भोलेनाथ की झांकी

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 06, 2026

Rajasthan

गुढ़ाचंद्रजी. सावन महीने की सप्तमी के मौके पर नांद गांव में प्राचीन शिव मंदिर पर आयोजित धार्मिक आयोजन के तहत भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद रुद्राक्ष व मोगरा के फूलों से झांकी सजाई गई। इस मौके पर गूंजे बम बम भोले व हर हर महादेव के जयकारे से माहौल शिवमय नजर आया। आयोजन समिति के आलोक शर्मा ने बताया कि आचार्य वेद प्रकाश शास्त्री के सानिध्य में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम में हर हर महादेव व बम बम भोले के जयकारे गूंज उठे। महिलाओं ने मिट्टी के कलशों में पानी भरकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। इसके बाद हरिद्वार से लाए गंगाजल से अभिषेक करवाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ भोलेनाथ पर कमलगट्टा, कमल पुष्प, लौंग, इलायची, सुपारी, फल, मिठाई सहित रुद्राक्ष की माला व मोगरा के फूलों से श्रृंगार किया। इस मौके पर भजन संकीर्तन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राहुलकुमार, अनुज कुमार, महेश, विमला, आशा आदि मौजूद रहे।
फोटो
गुढ़ाचंद्रजी। नांद गांव में शिव मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सजी भोलेनाथ की झांकी।