5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौत के पांच सेकेंड, देखने वालों की कांप गई रूह

delhi zoo : दिल्ली के चिडिय़ाघर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दरअसल एक युवक शेर के बाड़े में कूद गया । काफी देर तक ( Lion ) शेर और युवक का आमना-सामने होता रहा । हालांकी वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे बचा लिया ।

less than 1 minute read
Google source verification
delhi zoo, lion, A young man jumped into a lion fence in Delhi

delhi zoo : ( delhi ) दिल्ली के चिडिय़ाघर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जंगल के राजा कहे जाने वाले शेर को लोग दूर से देख रहे थे तभी बिहार का एक युवक रेहान खान शेर के बाड़े में कूद गया तो वहां मौजूद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लोग चिल्लाने के साथ वीडियो बनाने लगे। शेर आगे बढ़ा और युवक को सूंघने के साथ उसपर चढऩे की कोशिश की लेकिन युवक पीछे हट गया।

इसके बाद शेर और रेहान आमने-सामने रहे। एक बार तो युवक शेर के सामने आराम से बैठ गया। घटना की सूचना पर पहुंचे चिडिय़ाघर के कर्मचारियों ने बाड़े में सीढ़ी लगाई लेकिन युवक निकलने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद कर्मचारियों ने शेर को ट्रैंकुलाइज किया और युवक को सकुशल बाहर निकाला।

वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट अनिश अंधेरिया ने बताया कि जिस आकार के शेर के सामने युवक था वो चाहता तो युवक को15 सेंकड के भीतर मार सक ता था। इस मामले युवक का भाग्य अच्छा था लेकिन इस घटना ने चिडिय़ाघर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।