1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तबादले में प्राथमिकता दिए जाने की मांग

तबादले में प्राथमिकता दिए जाने की मांग

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Jul 13, 2021

तबादले में प्राथमिकता दिए जाने की मांग

तबादले में प्राथमिकता दिए जाने की मांग



जयपुर, 13 जुलाई
पुरस्कृत शिक्षकों को स्थानांतरण (TRANSFER) में प्राथमिकता देने की मांग को लेकर मंगलवार को पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान का प्रतिनिधि मंडल संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग (Sanskrit Education Minister Dr. Subhash Garg) से उनके सरकारी निवास पर मिला तथा ज्ञापन दिया। महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें कोरोना को हराने की आमजन से अपील और संकल्प नामक रंगीन पोस्टर भी भेंट किया।
फोरम की राज्य इकाई प्रदेश प्रवक्ता सुआलाल शर्मा ने बताया कि सचिवालय में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के विशिष्ट सहायक एमडी मीना से भी प्रतिनिधि मंडल मिला तथा स्थानांतरण (Transfer) में पुरस्कृत शिक्षकों को प्राथमिकता देने के आदेश की पालना करवाए जाने की मांग का ज्ञापन भी दिया। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महासचिव, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा कार्यक्रम संयोजक बसंत कानूनगो, सह सचिव दामोदर शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राममोहन छिपा व अनुसुइया शर्मा आदि शामिल थे।

Story Loader