-सोमवार शाम को भट्टा बस्ती क्षेत्र में कब्रिस्तान के विकास कार्य का उद्घाटन करने पहुंचे थे महेश जोशी, स्थानीय लोगों के पुलिस के साथ भी हुई धक्का-मुक्की, स्थानीय लोगों का आरोप, क्षेत्रीय विधायक और जलदाय मंत्री महेश जोशी समस्याओं पर नहीं देते ध्यान
जयपुर। एक ओर जहां गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होने जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सत्तारूढ़ पार्टी के मंत्री और विधायकों को अब स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान नहीं होने को लेकर जनता भी अब जनप्रतिनिधियों के विरोध में उतर आई है।
ऐसा ही एक ताजा मामला सोमवार को राजधानी जयपुर में सामने आया जिसमें जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक और जलदाय मंत्री महेश जोशी को भी अपने क्षेत्र की जनता का विरोध के सामना करना पड़ा।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री महेश जोशी को काले झंडे भी दिखा दिए और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस ने भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जाता है कि जलदाय मंत्री महेश जोशी सोमवार शाम को हवामहल विधानसभा क्षेत्र के भट्टा बस्ती क्षेत्र में कब्रिस्तान के विकास कार्यों का उद्घाटन करने गए थे लेकिन इस दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री महेश जोशी पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर दी और उन्हें काले झंडे दिखा दिए, जिस पर नारेबाजी कर रहे लोगों की पुलिस के साथ भी झड़प हुई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ में बदसलूकी की है, जबकि लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। हालांकि स्थानीय लोगों के विरोध के बीच में पुलिस ने मंत्री महेश जोशी कड़ी सुरक्षा के बीच वहां से निकाला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंत्री महेश जोशी ने क्षेत्र में कोई विकास के काम नहीं कराए हैं। कई बार मंत्री को लिखित में ज्ञापन देकर भी क्षेत्र जर्जर सड़कों, पानी की किल्लत और कब्रिस्तान का विकास कराने की मांग की थी लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अब विधानसभा चुनाव में एक साल बचा है तो सरकार तो मंत्री महेश जोशी को अपने क्षेत्र की याद आई है।
वीडियो देखेंः- Rajasthan मंत्री Mahesh Joshi के पुत्र की बढ़ी मुश्किलें | Rohit Joshi Rape Case