16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नंदोत्सव: भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर किया नृत्य

चांदनी चौक स्थित मंदिर श्री ब्रजनिधिजी में नंदलाला के जन्म की खुशी में उल्लास के साथ नंदोत्सव मनाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
brij_nand.jpg

जयपुर। कृष्ण जन्मोत्सव के बाद अब मंदिरों में नंदोत्सव का उल्लास छा रहा है। पूरे भाद्रपद में नंदोत्सव का दौर चलेगा। इसी कड़ी में देवस्थान विभाग के चांदनी चौक स्थित मंदिर श्री ब्रजनिधिजी में पुजारी भूपेंद्र रावल के सान्निध्य में नंदलाला के जन्म की खुशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ नंदोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने नंद के आनंद भयों.....यसोदा जायो ललना...जैसे बधाई गीतों पर नृत्य कर भगवान को रिझाया। इस दौरान मंदिर परिसर कान्हा के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। उत्सव के दौरान खूब उछाल लुटाई गई। वहीं भक्तों ने दोनों हाथों से टॉफी, खिलौने, मेवे व फल की उछाल लूट कर अपने आप को निहाल किया। इस मौके पर मंदिर परिसर को रंगीन रोशनी व गुब्बारों से सजाया गया और ठाकुरजी को नवीन पोशाक धारण करवा कर मनमोहक झांकी सजाई गई। साथ ही ठाकुरजी को छप्पन भोग अर्पित किए गए। ठाकुरजी को 56 भोग अर्पित किए गए।