
जयपुर। मानसरोवर स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में रामनवमी पर मंदिर पाटोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भक्तों ने भगवान के दर्शनलाभ लिए। शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को भोजन व प्रसादी का वितरण किया गया।
श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति के महासचिव सी जे आहूजा ने बताया कि पण्डित द्वारका प्रसाद शर्मा ने श्रीराम दरबार की पूजा अर्चना की। इनके साथ ही सैकड़ों की संख्या में अन्य श्रद्धालु भी मंदिर प्रांगण पहुंचे ओर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया।
महासचिव आहूजा ने बताया कि श्रीराम पाटोत्सव के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया तथा श्रीराम दरबार की झांकी सजा कर महा आरती की गई। नवरात्रा के समापन पर मंदिर के पुजारी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया एवं महिलाओं की ओर से गीत गाए गए।
Published on:
07 Apr 2025 11:15 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
