4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवर ने ही किए रिश्ते शर्मसार, भाभी के साथ किया बलात्कार

चचेरे देवर ने किया विधवा से बलात्कार
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

May 16, 2019

rape

कोटपूतली।

राजधानी जयपुर के कोटपूतली में देवर ने ही अपनी भाभी का रेप कर डाला। कोटपूतली के सरूण्ड थाना क्षेत्र निवासी एक विधवा महिला ने चचेरे देवर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पति की चार साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके मकान के समीप उसके चाचा ससुर का मकान है। उसका पुत्र सचिन उस पर बुरी नजर रखता है। वह मंगलवार की रात को लघु शंका के लिए बाहर आई तो उसके साथ सचिन ने बलात्कार किया।

वहीं कोटपूतली कस्बे में एक युवती का अपहरण कर बलात्कार करने और अश्लील वीडियो का भय दिखाकर कई सालों से यौन शोषण करने तथा धोखे से शादी करने का मामला सामने आया है। पिता ने भारत सैनी के खिलाफ अपहरण व बलात्कार करने के अलावा भय दिखाकर धोखे से शादी करने का मामला दर्ज कराया है। 13 मई को बलात्कार की घटना के बाद पुत्री ने आपबीती बताई तो मामला खुला। पिता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी स्कूल के समय पुत्री के साथ पढ़ता था।

छात्रा पर दोस्ती करने का दबाव
कोटपूतली के ही नारहेड़ा में एक निजी महाविद्यालय में पढऩे वाली छात्रा ने एक युवक के खिलाफ रास्ते में रोक कर उसके साथ मारपीट करने व उसके साथ दोस्ती करने का दबाब बनाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार छात्रा ने रिपोर्ट में बताया कि वह कॉलेज से घर जा रही थी। रास्ते में फतेहपुर निवासी विष्णु जांगिड़ ने उसको रोक कर उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने उससे दोस्ती करने की बात कही और धमकी दी।

झपट्टा मार युवती का फोन छीना
जयपुर के आदर्श नगर स्थित अशोक चौक चौराहे के पास मंगलवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाश झपट्टा मारकर युवती का मोबाइल छीन ले गए। पीडि़ता कुछ समझ पाती उससे पहले ही बदमाश तेज गति से बाइक चलाते हुए भाग गए। बाद में बीस दुकान निवासी नितिशा मालू ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके अनुसार घटना के समय पीडि़ता जिम से पैदल ही मोबाइल पर बात करते हुए घर लौट रही थी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग