17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रेक जाम करने का अल्टीमेटम, जानें ‘जाट आरक्षण आंदोलन’ की लेटेस्ट अपडेट

Dholpur Bharatpur Jat Reservation Movement : 'जाट आरक्षण आंदोलन' का लेटेस्ट अपडेट, सरकार की ओर से जाटों को वार्ता के लिए जयपुर बुलाया गया है। सरकार की ओर से गृह सचिव सहित दो मंत्री भाग लेंगे।  
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Bharatpur Dholpur Jat Reservation Movement Delhi Mumbai Railway Track Jam Ultimatum Latest News Update

भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से 7 फरवरी को दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक जाम करने की घोषणा के बाद बात वार्ता तक पहुंच गई है। 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए सोमवार देर शाम जयपुर पहुंचा, जहां दो मंत्री व अधिकारियों के साथ वार्ता शुरू हुई। वहीं जयचोली के पास महापड़ाव 20वें दिन भी जारी रहा। साथ ही अनशन किया गया। इसमें एक अनशनकारी की तबियत भी बिगड़ गई। देर रात में जयपुर में हुई वार्ता में सहमति बनी है, लेकिन बात केंद्र सरकार से वार्ता पर अटकी हुई है।

राजस्थान BJP का इंस्टाग्राम पेज हैक - मचा हड़कंप, हैकर ने ये क्या लिख डाला?
[typography_font:14pt;" >

ये भी पढ़ें : पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने में केंद्र V/S राजस्थान, जानें कौन है ज़्यादा 'सख्त'?

भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेमसिंह फौजदार ने बताया कि पिछले आंदोलनों में दर्ज मुकदमों को वापस करने व चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के मामले को लेकर वार्ता में सहमति बन गई है। हालांकि अब बात केंद्र सरकार के साथ वार्ता को लेकर है।

विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि भरतपुर में धौलपुर, भरतपुर, डीग जिलों के जाटों को आरक्षण देने के लिए चलाया जा रहा आंदोलन पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह के नेतृत्व में लड़ा जाए, क्योंकि पहले भी प्रदेश में आरक्षण लाभ विश्वेंद्र सिंह ने ही दिलाया था। आरक्षण के लिए चलाए जा रहे आंदोलन में सभी प्रतिनिधि एवं समाज के लोग एकजुट हो और यह आंदोलन पूर्व मंत्री महाराजा विश्वेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ही किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि भरतपुर धौलपुर व डीग जिलों के जाट जाति के युवाओं को केंद्रीय सेवाओं में शीघ्र आरक्षण का लाभ देने के आदेश जारी करने चाहिए।