30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डायमंड डॉग: गले में पहनता है पांच करोड़ का पट्टा, सुरक्षा में लगे हैं पर्सनल बॉडीगार्ड

- 91 हीरो से जड़ा है पट्टा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ankita Sharma

•

Updated: 12 Mar 2022, 3:02 PM IST

डायमंड डॉग: गले में पहनता है पांच करोड़ का पट्टा, सुरक्षा में लगे हैं पर्सनल बॉडीगार्ड

डायमंड डॉग: गले में पहनता है पांच करोड़ का पट्टा, सुरक्षा में लगे हैं पर्सनल बॉडीगार्ड

जयपुर। दुनियाभर में डॉग लवर्स की कमी नहीं है। फिर बात चाहे भारत की हो या फिर विदेशों की। डॉग लवर्स न सिर्फ अपने डॉग्स को प्यार करते हैं, बल्कि उन्हें परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं। उनके लिए हर सुख सुविधा का इंतजाम करते हैं। उन्हें न सिर्फ ट्रेनर से ट्रेनिंग दिलाई जाती है, बल्कि पालर्स में ले जाकर उनकी ग्रूमिंग तक करवाई जाती है। प्यार और दुलार की इसी कड़ी में डॉग्स को महंगे और अनोखे पट्टे या कॉलर पहनाने का भी खासा चलन है। हर कोई चाहता है कि उनका डॉग सबसे अलग कॉलर पहने। कुछ ऐसी ही चाहता थी मध्य लंदन में रहने वाली नथाली क्रूफ्स की।

इसलिए लिया यह फैसला

37 वर्षीय नथाली पेशे से एक ज्वैलर हैं। वह चाहती थीं कि उनके डॉग का कॉलर सबसे अलग हो, इसी लिए उन्होंने उसके लिए 91 हीरो से जड़ा एक पट्टा बनवा दिया। इसमें 15 कैरेट के हीरे जड़े हैं। इसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपए है। नथाली का कहना है कि मैं अपने डॉग को बेहद प्यार करती हूं और उसके लिए कुछ ऐसा करना चाहती थी कि पहले कभी किसी ने नहीं किया हो। इसलिए मैंने अपने चार साल के पोमेरेनियन पोली डॉग के लिए यह खास गिफ्ट तैयार किया है। मुझे पता है कि यह काफी महंगा है, लेकिन मेरा पोली इसके लायक है। नथाली का कहना है कि जब डॉग्स के मालिक सुंदर होते हैं तो डॉग्स को भी तो सुंदर दिखने का अधिकार है।

लगाया बॉडीगार्ड, 24 घंटे निगरानी में

नथाली का कहना है कि लोग उनके डॉग का डायमंड कॉलर बेहद पसंद करते हैं, लेकिन इसी के साथ यह पोली के लिए खतरा भी है। इसलिए उन्हाेंने डॉग के लिए पर्सनल बॉडीगार्ड नियुक्त कर दिया है। अब पोली जब भी घर से बाहर जाता है तो बॉडीगार्ड भी उसके साथ जाता है। ये गार्ड्स 24 घंटे डॉग की सुरक्षा करते हैं। जिससे मैं निश्चिंत होकर काम कर सकती हूं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग