1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price: डीजल 20 पैसे सस्ता, पेट्रोल के दाम स्थिर

कच्चे तेल ( Crude oil ) की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने शुक्रवार को डीजल ( Diesal ) के दामों में 20 पैसे की कटौती कर दी और इसके भाव 80.16 रुपए प्रति लीटर पर आ गए। पेट्रोल ( Petrol ) के भाव 88.21 रुपए प्रति लीटर पर पड़े रहे। इस तरह, डीजल की कीमत में पूरे देश में करीब 19 से 20 पैसे की कमी की गई है।
2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Price: डीजल 20 पैसे सस्ता, पेट्रोल के दाम स्थिर

Petrol Diesel Price: डीजल 20 पैसे सस्ता, पेट्रोल के दाम स्थिर

जयपुर। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को डीजल के दामों में 20 पैसे की कटौती कर दी और इसके भाव 80.16 रुपए प्रति लीटर पर आ गए। पेट्रोल के भाव 88.21 रुपए प्रति लीटर पर पड़े रहे। इस तरह, डीजल की कीमत में पूरे देश में करीब 19 से 20 पैसे की कमी की गई है। बता दें सितंबर माह में आज 14वीं बार डीजल के भावों में कमी की गई है। इस तरह 23 दिनों के भीतर 14वीं बार भावों में कटौती हुई है। सितंबर माह में पेट्रोल के दामों में 1.8 रुपए और डीजल के दामों में 2.66 रुपए प्रति लीटर कमी आई है।
देश के महानगरों का हाल
दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम स्थिर रहे। पेट्रोल कल के भाव 81.06 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल के दाम 18 पैसे घटकर 71.10 रुपए प्रति लीटर हैं। मुंबई में भी पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 20 पैसे घटकर 77.53 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। कोलकाता में भी आज पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल कल के भाव 82.59 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल के दाम 18 पैसे घटकर 74.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी तरह चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल के दाम 84.14 रुपए प्रति लीटर हैं, जबकि डीजल के दाम 17 पैसे घटकर 76.55 रुपए प्रति लीटर है।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।