3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिव्यांश ने दिए शूटिंग के टिप्स

patrika.com
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Mohan Sharma

•

Updated: 5 Jun 2020, 11:21 AM IST

दिव्यांश ने दिए शूटिंग के टिप्स

दिव्यांश ने दिए शूटिंग के टिप्स

दिव्यांश ने दिए शूटिंग के टिप्स
भारतीय टीम का हिस्सा हैं जयपुर के दिव्यांश
ओएसिस शूटिंग रेंज पहुंचकर ताजा की पुरानी यादें

भारतीय शूटिंग टीम के चमकते सितारे और 10 मीटर एयर राइफल में ओलंपिक कोटा प्राप्त करने वाले दिव्यांश पंवार गुरुवार को जगतपुरा स्थित ओएसिस शूटिंग रेंज पहुंचे और अपने जूनियर्स को शूटिंग के टिप्स दिए। आपको बता दें जयपुर के रहने वाले दिव्यांश पहले इसी शूटिंग रेंज पर अभ्यास करते थे और इन दिनों भारतीय टीम शामिल होने के बाद दिल्ली में अभ्यास कर रहे हैं। वे जब भी जयपुर आते हैं तो ओएसिस शूटिंग रेंज पहुंच कर अपनी पुरानी यादें ताजा करने का मौका नहीं छोड़ते। आपको बता दें कि जयपुर के दिव्यांश और अपूर्वी चंदेला ने ओलंपिक कोटा प्राप्त कर लिया है और वे भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके अलावा दिव्यांग निशानेबाज अवनि लेखरा ने भी पैरालंपिक के लिए कोटा प्राप्त किया है। आपको बता दें कि जयपुर की ओएसिस रेंज पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने पूर्व में भी ओलंपिक में भाग लिया है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रहे राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 2004 ओलंपिक में डबल ट्रैप इवेंट में रजत पदक जीता था। शगुन चौधरी ने 2012 ओलंपिक में भाग लिया था। वहीं अपूर्वी चंदेला ने 2016 ओलंपिक में भाग लिया था। राजस्थान राइफल एसोसिएशन के सदस्य शशांक कोरानी ने बताया कि पिछले 10 दिन से शूटिंग रेज का संचालन शुरू किया गया है। प्रतिदिन 20—25 निशानेबाज अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं।