वारदात तो हुई है, लेकिन व्यापारी स्पष्ट नहीं बता पा रहा कि बैग में कितनी कीमत के आभूषण रखे थे। हमलावरों की कार कौन से रंग की थी और कौन सी कंपनी की है। इस संबंध में बार-बार अलग-अलग रंग और कंपनी की बता रहा है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की कार की पहचान करने में जुटे हैं।
-दिगंत आनंद, डीसीपी साउथ, जयपुर कमिश्नरेट