जयपुर

सुबह आठ बजे पहले व शाम छह बजे बाद नहीं खाए: डॉ विश्वरूप राय चौधरी

सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक खाए। इसके बाद बिल्कुल भी न खाए।

2 min read
Oct 08, 2023
सुबह आठ बजे पहले व शाम छह बजे बाद नहीं खाए: डॉ विश्वरूप राय चौधरी

जयपुर। अगर हम अपने डाइट शेड्यूल में बदलाव कर ले तो काफी हद कर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके अलावा सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक खाए। इसके बाद बिल्कुल भी न खाए। इस पीरियड में कुछ भी खा सकते है ऐसा करने से तीन से चार दिन में ब्लड प्रेशर कम होगा। यह कहना है डॉ विश्वरूप राय चौधरी का। जो रविवार को जेकेके में एसके वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट में आए और लोगों को जीवन में प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाने का संदेश दिया।

डॉ चौधरी ने बताया कि बढ़ती बीमारियों का मुख्य कारण हमारी जीवन शैली है। इसको सुधार कर हम बिना दवाओं के जीवन को आसानी से जी सकते है। भारत में ही नहीं विश्व भर में प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाकर कई लोगों को हमारे सेंटर में हमने ठीक किया है। कोविड के समय भी बिना सोशल डिस्टेंस के व मास्क व बिना वेंटिलेटर के लोगों को ठीक किया। इस कारण हमें प्रकृति की और लौटना चाहिए। इस अवसर पर मरीजों ने बपने अनुभव भी शेयर किये। कई मरीजों ने बताया की किस तरह से उनकी डायबिटीज, ब्लड़ प्रेशर, कैंसर जैसी बिमारीयों को काबू में किया।

डाॅ विश्वरुप राय ने बताया की हमार पूरा शरीर एक है सबको भरण पोशण भोजन से मिलता है। जिसमें परिवर्तन करके हम कई सारी बिमाररियों को दूर कर सकते है। साथ ही डायलेसिस को दूर करने के लिए घर पर की जाने वाली बाॅथ टब थेरेपी के बारे में बताया। जिसको मरीज बिना कोई खास लागत पर घर पर ही करके मंहंगी व दर्दकारक डायलिसीस से बच सकता है। ग्रेविटी के सही उपयोग से हम अन्य कई सारी बिमारियों को दूर कर सकते है जो की हमारे पुराने आयुर्वेद में भ्ी लिखा गया है। इस अवसर पर जयपुर सेवयम हीम्स के संचालक राजा मोकिम व अन्य उपस्थित रहे।

Published on:
08 Oct 2023 11:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर